महेश्वर के मुरीद हुए तेंदुलकर: पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ देखी माहेश्वरी साड़ी की बुनाई; फैन्स में उत्साह

क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ महेश्वर की ऐतिहासिक धरोहरें देखी। मशहूर माहेश्वरी साड़ी बुनाई की कला से रूबरू हुए। जानिए उनकी यात्रा की खास बातें और निमाड़ संस्कृति से जुड़ी उनकी भावनाएं।

Updated On 2025-09-01 22:59:00 IST

माहेश्वर में साड़ी बुनाई देखते सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार।  

Sachin Tendulkar in Maheshwar : क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर मध्य प्रदेश की यात्रा पर हैं। सोमवार (1 सितंबर 2025) को वह महेश्वर में की विश्व प्रसिद्ध माहेश्वरी साड़ी बुनाई की कला देखने के लिए पहुंचे। सचिन के साथ इस दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद रहीं। उन्होंने स्थानीय बुनकरों से संवाद कर इस परंपरा के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को समझा।

महेश्वर की विरासत को सराहा   

सचिन तेंदुलकर रविवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत महेश्वर पहुंचे। पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ उन्होंने यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक धराेहरों का भ्रमण किया। दूसरे दिन महेश्वर की पारंपरिक बुनाई कला की बारीकियां समझी। इस दौरान निमाड़ की समृद्ध संस्कृति से तेंदुलकर परिवार काफी प्रभावित हुआ। यहां विरासत की तारीफ की। 

पद्मश्री जगदीश जोशीला ने किया सम्मान 

सचिन तेंदुलकर इससे पहले महेश्वर के घाटों और किले का भ्रमण किया। साथ ही लोक माता अहिल्या बाई होलकर की विरासत से रूबरू हुए। पद्मश्री पुरस्कार विजेता जगदीश जोशीला ने शॉल-श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। जोशीला ने कहा, सचिन का महेश्वर आना हम सबके लिए गर्व का विषय है।

गुड़ी-मुड़ी संस्था का भ्रमण 

तेंदुलकर परिवार की इस यात्रा में सांस्कृतिक अनुभव की झलक तब और गहरी हो गई जब अंजलि और सारा ने स्थानीय गुड़ी-मुड़ी संस्था का भ्रमण किया। यहां उन्होंने संस्था की निदेशक सुनीता शर्मा से मुलाकात की और बुनकरों के समर्पण और कौशल की सराहना की।


महेश्वर की हस्तकला, संस्कृति को नई पहचान  

तेंदुलकर परिवार की यह यात्रा पूर्णत: निजी थी, लेकिन इससे महेश्वर की हस्तकला, संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। तेंदुलकर परिवार सोमवार शाम महेश्वर से रवाना हो गया, लेकिन स्थानीय लोग उनके साथ बिताए हर पल को याद कर रहे हैं। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक फैन्स में काफी चर्चा है।  

Tags:    

Similar News