Indore Rape Case: सस्ते कपड़े दिलाने के बहाने नाबालिग से रेप, Rapido चालक गिरफ्तार

Indore Rape Case: राजवाड़ा जाने के लिए Rapido बुक करने वाली नाबालिग को चालक ने सस्ते कपड़ों का लालच देकर परदेशीपुरा ले जाकर दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार।

Updated On 2026-02-03 15:01:00 IST

इंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला रैपिडो चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने चैट-जीपीटी के जरिये महिला अपराध हेल्पलाइन नंबर निकाला इसके बाद पुलिस से सम्पर्क किया। आरोपी की पहचान बीए स्टूडेंट के रूप में हुई है जो पार्ट टाइम में रैपिडो चलाता था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है। पुलिस द्वारा आरोपी के बैकग्राउंड की भी जांच की जा रही है।

पार्ट टाइम में रैपिडो चलाता था आरोपी

पुलिस ने देर रात मामला दर्ज किया जिसके बाद आरोपित अंकित नागर को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, आरोपी राजगढ़ का रहने वाला है। इंदौर में वह नेहरू नगर में दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता था। यह जानकारी भी सामने आई है कि, आरोपी बीए की पढ़ाई भी कर रहा था। खर्चा चलाने के लिए वह पार्ट टाइम में रैपिडो चलाया करता था।

राजवाड़ा के लिए की थी रैपडो बुक

पीड़िता ने राजवाड़ा के लिए रैपिडो ऐप से राइड बुक की थी लेकिन आरोपी सस्ते कपड़े दिलाने का झांसा देकर उसे परदेशीपुरा ले गया। यहां आरोपी ने रूम में नाबालिग से रेप किया। उसके बाद आरोपी पीड़िता को रात करीब 9 बजे शनि मंदिर के पास छोड़ कर चला गया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने चैट जीपीटी से मदद ली और हेल्पलाइन पर सम्पर्क पुलिस को आपबीती बताई।

इस मामले में चौंकाने वाली बात है कि, पीड़िता थाने के पास थी लेकिन उसने पुलिस को कॉल नहीं किया। उसके मोबाइल पर रैपिडो की बुकिंग हिस्ट्री भी डिलीट मिली थी। हालांकि, पीड़िता के पास बुकिंग का स्क्रीन शॉट था जिससे पुलिस आरोपित तक पहुंच पाई। मामले में आगे की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News