Political Update: बीजेपी ने सीधी और बैतूल जिले में नियुक्त किए नए पदाधिकारी, देखें सूची

बीजेपी ने मध्यप्रदेश के सीधी और बैतूल जिलों के लिए नई पदाधिकारी सूचियां जारी कीं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से टीमों की घोषणा हुई।

By :  Desk
Updated On 2025-09-01 22:25:00 IST

बीजेपी ने सीधी और बैतूल जिले में नियुक्त किए नए पदाधिकारी, देखें सूची

BJP Bearers List MP: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मध्य प्रदेश के सीधी और बैतूल जिलों के लिए जिला संगठन की नई पदाधिकारी सूचियों की घोषणा की है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जारी की गई है। दोनों जिलों में नई टीमों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो पार्टी को स्थानीय स्तर पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सीधी जिला संगठन की नई टीम

सीधी जिले में बीजेपी ने 19 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई नियुक्तियों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

  • उपाध्यक्ष: अशोक पटेल, विश्व वन्धुधर द्विवेदी, अंजू केशरी, ऊषा गोपाल पटेल, शिवदान साकेत, मनीला सिंह, अखिलेश पांडेय
  • महामंत्री: अनिल पांडे, चन्द्रपाल सिंह उइके, लोरिक यादव
  • मंत्री: गजराज सिंह चंदेल, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, उमाशंकर यादव, सूर्या प्रताप सिंह, कपूर चंद
  • कार्यालय मंत्री: पुनीत पांडे
  • सह कार्यालय मंत्री: संदीप सिंह गहरवार
  • कोषाध्यक्ष: अनीता चौरसिया


बैतूल जिला संगठन की नई टीम

बैतूल जिले में बीजेपी ने 23 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी हैं। नई नियुक्तियों में शामिल हैं। 

  • उपाध्यक्ष: राजेन्द्र मालवीय, जगदीश पंवार, देवीसिंह ठाकुर, रश्मि साहू, नरेन्द्र गढेकर, इंद्रपाल, नरेश फाटे, कांतिलाल यादव
  • महामंत्री: कमलेश सिंह, कृष्णा गायकी, डॉ. महेन्द्रसिंह चौहान
  • मंत्री: भैयालाल इरपाचे, वर्षा गढेकर, संजय सूर्यवंशी, उर्मिला उइके, रोशनी ठाकुर, सोनू भलावी, लता धोटे, सुनीता बेले
  • कार्यालय मंत्री: अतीत पंवार
  • सह कार्यालय मंत्री: सुधा चंद्रा
  • कोषाध्यक्ष: दीपक सलूजा
  • सह कोषाध्यक्ष: कमलेश राठौर

देवास, सागर, हरदा और मऊगंज टीम भी घोषित  

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को देवास, सागर, हरदा और मऊगंज जिले की कार्यकारणी घोषित की थी। मऊगंज में 26, देवास में 22, सागर ग्रामीण में 22 और हरदा में 17 सदस्यीय कार्यकारणी गठित की गई है। मऊगंज में उपाध्यक्ष बनाए गए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के भतीजे राहुल गौतम ने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। 

सागर ग्रामीण और मऊगंज BJP कार्यकारिणी  


 देवास और हरदा बीजेपी कार्यकारिणी 


प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद इन सूचियों को अंतिम रूप दिया गया। नई नियुक्तियां संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने के लिए की गई हैं। दोनों जिलों की नई टीमें स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को संचालित करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगी। बीजेपी के इस कदम से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News