Pachmarhi News: पचमढ़ी के होटल में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोग घायल; फोरेंसिक टीम रवाना
पचमढ़ी के होटल में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में महाराष्ट्र से आए एक ही परिवार के 4 लोग घायल। नर्मदापुरम से फोरेंसिक टीम जांच के लिए रवाना।
मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में सोमवार सुबह एक होटल में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। (AI Image)
Pachmarhi News: मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में सोमवार सुबह एक होटल में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में महाराष्ट्र से आए एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि होटल का एक कुक भी झुलस गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नर्मदापुरम से फोरेंसिक टीम जांच के लिए रवाना कर दी गई है।
परिवार के चार लोग बुरी तरह घायल (Pachmarhi News)
सिलेंडर ब्लास्ट सिनेटरी होटल में हुआ है। इसके चलते यहां एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह परिवार महाराष्ट्र से आया था। मामले की सूचना मिलने पर पचमढ़ी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए पचमढ़ी अस्पताल भर्ती किया गया।
होटल मालिक की पहचान (Pachmarhi News)
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। होटल मालिक की पहचान सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के सहायक संचालक संजीव शर्मा के रूप में हुई है। होटल बीते डेढ़ साल से तुषार जायसवाल द्वारा किराए पर संचालित किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्ट- गुरजीत कौर