MP पुलिस को मिलेगा नया मुखिया: सरकार ने डीजीपी पद के लिए भेजे 9 आईपीएस अफसरों के नाम, जानें रेस में आगे कौन? 

Director General of Police: मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना 40 दिन बाद रिटायर हो रहे हैं। राज्य सरकार ने UPSC को 9 आईपीएस अफसरों के नाम भेजे हैं।

Updated On 2024-10-22 15:51:00 IST
आरोपों से घिरे पुलिसकर्मी हटाए जाएंगे

Director General of Police: मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव के बाद नया पुलिस महानिदेश (डीजीपी) मिलने वाला है। शासन स्तर से चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मोहन सरकार ने 9 सीनियर आईपीएस अफसरों के नाम UPSC को भेजे हैं। इनमें मोस्ट सीनियर IPS कैलाश मकवाना, अजय शर्मा और अरविंद कुमार की संभावना ज्यादा है। हालांकि, चयन प्रक्रिया के कई मानक हैं।

मध्य प्रदेश के वर्तमान डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना 40 दिन बाद रिटायर हो जाएंगे। उनकी जगह पुलिस महकमे का मुखिया कौन होगा, इसे लेकर शासन स्तर पर प्रयास जारी हैं। सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग को उन 9 आईपीएस  अफसरों के नाम भेजे हैं, जो 30 साल से ज्यादा सेवा कर चुके हैं। 

डीजीपी पद के लिए यह नाम भेजे 

IPS अधिकारी  वर्तमान जिम्मेदारी 
अरविंद कुमार DG होमगार्ड
जीपी सिंह डीजी जेल
अजय शर्मा DG EOW
कैलाश चंद्र मकवाना अध्यक्ष, पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन 
उपेंद्र जैन MD, पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन 
वरुण कपूर डीजी स्पेशल, आरएपीटीसी इंदौर
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव स्पेशल डीजी, महिला सेल
योगेश मुद्गल स्पेशल डीजी
आलोक रंजन स्पेशल डीजी प्रोविजन

तीन IPS का नाम सूची में नहीं
UPSC को भेजे पैनल में 3 मोस्ट सीनियर आईपीएस अफसरों के नाम नहीं हैं। इनमें स्पेशल डीजी पुलिस सुधार शैलेश सिंह, स्पेशल DG रेल सुधीर साही और स्पेशल DG प्रशासन विजय कटारिया शामिल हैं। चूंकि, यह तीनों अफसर 6 माह के अंदर रिटायर हो रहे हैं। इसलिए इनके नाम छोड़ दिए गए हैं। क्योंकि जिनका कार्यकाल 6 माह से कम बचा है, उनकी नियुक्ति नहीं की जाती।  

यह भी पढ़ें: दिसंबर तक एक लाख पदों पर होगी भर्ती: कैबिनेट बैठक में MP की मोहन सरकार ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

यह है चयन प्रक्रिया 
संघ लोकसेवा आयोग पैनल प्राप्त होने के बाद नई दिल्ली में बैठक करेगा। बैठक में आयोग के चेयरमैन या उनका प्रतनिधि सदस्य, गृह मंत्रालय का प्रतिनिधि, मुख्य सचिव और वर्तमान DGP भी शामिल होंगे। इस दौरान पैनल में शामिल 9 नाम में से 3 नाम सिलेक्ट कर राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। राज्य सरकार 3 में से एक नाम सिलेक्ट कर आदेश जारी देगी।  

Similar News