MP में बदल रहा मौसम: भोपाल में धुंध, इंदौर-जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य से अधिक तापमान

MP Weather Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत दिए हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया।

Updated On 2024-11-09 09:01:00 IST
MP का मौसम: भोपाल, जबलपुर सहित 18 जिलों में 4.3° तक बढ़ा पारा; इन 7 शहरों में बूंदाबांदी, 12 के बाद बारिश

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। दिन में तेज धूप होती है, लेकिन सुबह और रात में सर्दी का एहसास होने लगा है। कुछ शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है। शुक्रवार की रात पचमढ़ी में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मंडला और अमरकंट में भी पारा 15 डिग्री से नीचे रहा।  

अधिकतम तापमान 32 डिग्री 
मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, मंडला और बालाघाट में न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जबकि, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में 16 डिग्री तक का अंतर बना हुआ है। 

एमपी में 24 घंटे से मौसम शुष्क 
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, लेकिन मौसम में इससे कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला। पिछले 24 घंटे से एमपी का मौसम शुष्क बना हुआ है। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, सागर, संभाग में तापमान सामान्य से अधिक है। 

यह भी पढ़ें: Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में नवंबर में नहीं पड़ेगी सर्दी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

भोपाल का मौसम 
भोपाल में शनिवार को हल्की धुंध देखी गई। यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें: Latest MP News 9 November 2024: लाड़ली बहनों के खाते में आज आएगी राशि, कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक 19 को

नवंबर के दूसरे सप्ताह बढ़ेगी ठंढ 
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ जाती है। इस वर्ष यह सिलसिला नवंबर के दूसरे सप्ताह शुरू हो सकता है। नवंबर के अंत तक कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। उत्तरी भारत में बफवारी का सर्वाधिक असर उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में देखने को मिलता है। 

 

Similar News