Latest MP News 9 November 2024: उमरिया में तेंदुए का आंतक, 2 दिन में चार लोगों को किया घायल

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार, 9 नवंबर को लाडली बहनाें के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक 19 और 20 नवंबर को पीसीसी दफ्तर में होगी।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • बांधवगढ़ में तेंदुए का आंतक
    उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए का आंतक जारी है। बीते 2 दिन में उसने 4 लोगों पर हमला किया है। शुक्रवार शाम हिरौली पंचायत के खोरी गांव में वृद्ध मुन्ना सिंह (58) को घायल कर दिया। इसके पहले रसोई में खाना बना रही मोनिका सिंह पिता उदय भान पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बांधवगढ़ प्रबंधन की स्पेशल टीम हाथियों की मदद से तेंदुए को पकड़ने में जुटी है।
  • लाड़ली बहनों के खाते में आएगी राशि
    मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को नवम्बर माह की किश्त शनिवार को जारी होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर में सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनरों के खाते में 1574 करोड़ अंतरित करेंगे। लाड़ली बहना की यह 18वीं किश्त है।
  • गैस रीफिलिंग के लिए मिलेगी राशि
    लाड़ली बहन योजना के अलावा 26 लाख बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत राशि जारी की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 55 लाख लाभार्थियों के खाते में 333 करोड़ अंतरण किए जाएंगे।
  • कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक 19 और 20 को
    मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की बैठक 19 और 20 नवंबर को पीसीसी दफ्तर में होनी है। यहां दो दिन कांग्रेस पदााधिकारी चिंतन करेंगे। 19 नवंबर को जीतू पटवारी विशेष आमंत्रित सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसमें दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और विवेक तन्खा सहित अन्य नेता शामिल होंगे।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story