हाल ही में भारत मंडपम में समिट आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस द्वारा काफ़ी विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के इस प्रकार किये गए विरोध को लेकर हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'देश को अलग-अलग स्थानों पर शर्मिंदा करना और भारत की छवि को ठेस पहुंचाना कुछ लोगों के डीएनए में शामिल हो गया है।' अपनी वार्ता में आगे कहा कि 'कांग्रेस लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का कार्य कर रही है।' कांग्रेस का भारत की इस तरह बार-बार छवि बिगाड़ना बेहद ही खराब है। ऐसा करने देश का मौहोल खराब कर रहे है।
भारत मंडपम में अपनाया गया विरोध का तरीका बेहद गलत
सीएम ने इस विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस समिट में पूरे विश्व से कई प्रबुद्धजन, नीति-निर्माता और प्रतिनिधि भाग लेने के लिए आए हैं ताकि हमारे देश में प्रगति के ओर नये रास्ते खुले ऐसे में इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर समिट के अंदर जिस प्रकार का अशोभनीय कार्य किया गया है, वह न केवल अनुचित है बल्कि इससे देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। इसके करने से हमारे देश की छवी कितनी खराब होती है इस बात का उनको कोई अंदाज़ा नहीं है। इसके साथ ही सीएम का कहना है कि ' समिट में इस तरह की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राष्ट्र की गरिमा को आहत करने का साहस न कर सके।'
सीएम ने की प्रधानमंत्री की सराहना
सीएम ने भारत के प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर और आज इस समिट में भारत की वैश्विक मंच साख काफ़ी मजबूत हुई है इस दौरान देश विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है लेकिन ऐसे समय में अब विपक्ष द्वारा इस प्रकार का आचरण बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना है।जिसका ख़ामियाज़ा देश को भुगताना पड़ सकता है।
सीएम ने किया विधानसभा के बजट सत्र का जिक्र
अपनी प्रेस कांफ्रेस में सीएम ने विधानसभा के बजट सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि 'राज्यपाल ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों को सदन के माध्यम से प्रदेश की जनता तक पहुंचाया है।' यही नहीं बल्कि इसके ज़रिए सरकार ने आम जनता के लिए जीवन में सकारात्मक और ठोस बदलाव लाने का कार्य किया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने ना सिर्फ गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए है बल्कि युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार प्रदान किया,किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्रदान किया। सरकारे सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आगे कहा आयुष्मान योजना के माध्यम से प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच देने का कार्य किया है इसके साथ ही प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










