Vande Bharat Train: मध्य प्रदेश वासियों को स्लीपर वंदे भारत की सौगात जल्द; जानें ट्रेन रूट

Vande Bharat Train: मध्य प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। जल्द ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मध्य प्रदेश से चलने जा रही है। इसका रूट क्या होगा आइए जानते हैं।

Updated On 2024-08-11 22:05:00 IST
Vande Bharat Metro Train

Sleeper Vande Bharat Train: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है। राजधानी भोपाल को सबसे हाइटेक नई वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। इसकी सबसे खास बात यह है कि भगवा रंग से रंगी यह वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर कोच वाली रहेगी और इसकी स्पीड भी अन्य ट्रेनों से ज्यादा रहेगी। सूत्रों के अनुसार, यह ट्रेन भोपाल से मुंबई के बीच चलाई जाएगी।

लंबी दूरी भी अब होगी आरामदायक 
बता दें कि देशभर में अभी सिर्फ सिटिंग वंदे भारत चलाई जा रही है। ऐसे में लंबी दूरी का सफर तय करने वाले बुजुर्गों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जल्द ही इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल हो सकता है। फिलहाल वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टाइम टेबल सामने नहीं आया है।

मात्र 8 घंटे में 822 किमी का तय होगा सफर
रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, देशभर में स्लीपर वाली 10 वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। इन्हीं में से एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मध्य प्रदेश से भी चलाई जानी है। यह ट्रेन मुंबई से भोपाल के बीच के 822 किलोमीटर के सफर को महज 8 घंटे में पूरा कर देगी। भोपाल से राजधानी दिल्ली के लिए तो कई ट्रेनें हैं, लेकिन भोपाल-मुंबई के बीच ट्रेनों के कम होने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है।

ऐसी होगी नई वंदे भारत
मिली जानकारी के अनुसार, स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग भगवा और ग्रे कलर को मिलाकर बनाया गया है। इससे यात्री लंबी दूरी की यात्रा आराम से सोते हुए कर सकेंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें से 10 कोच 3AC, 4 कोच 2 AC और 1 कोच HA1 (फर्स्ट एसी) वाला होगा। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 4 कोच द्वितीय क्लास स्लीपर श्रेणी के भी होंगे।

Similar News