भूरिया बोले-दो पत्नियों पर दो लाख देगी कांग्रेस: सैलाना में दिग्विजय-पटवारी की मौजूदगी में कांतिलाल का ऐलान, CM के लिए कह दी बड़ी बात

Ratlam Lok Sabha Chunav 2024: रतलाम लोमसभा के सैलाना में गुरुवार को दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी की सभा हुई। इस दौरान कांतिलाल भूरिया बोले-दो पत्नियों पर दो लाख सालाना मिलेंगे।

Updated On 2024-05-09 18:34:00 IST
रतलाम के सैलाना में दिग्विजय-पटवारी की मौजूदगी में कांतिलाल भूरिया का बड़ा ऐलान।

Ratlam Lok Sabha Chunav 2024: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को सैलाना में चुनावी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कहा, भाजपा ने हमारे समाज के लोगों को अपमानित किया है। उनकी सरकार में आदिवारी परिवार के छह लोगों को जिंदा दफना दिया, पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी। भाजपा के नेता हमारी आदिवासी भाई के ऊपर पेशाब करते हैं। नीमच में ट्रैक्टर से बांधकर खींचते हैं। हम यह सब कैसे बर्दाश्त करते हैं।

देखें वीडियो..

कहा- मोदी ने भला नहीं किया, इस बार सबक सिखाना है 
कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के 400 पार वाले नारे पर पलटवार किया। कहा, मतदाता मोदी जी जेब में थोड़े हैं। जो 400 पार दे देंगे। पहले वह  कहते थे, एक बार प्रधानमंत्री बना दो, मैं नौजवानों को दो करोड़ नौकरी दूंगा। 15-15 लाख खाते में भेजूंगा। गरीबों ने 400-500 जमा कर खाते खुलवा दिए, लेकिन एक रुपए नहीं आए। खाते खुलवाकर मोदी ने गरीबों से करोड़ों रुपए जमा कराए, लेकिन दिया कुछ नहीं है। इन्होंने न नौजवानों का भला किया और न महिलाओं का भला किया।

वोट मांगने आएं तो पूछो 20 साल में क्या किया?
भूरिया ने कहा- हमने भी कई प्रधानमंत्री देखे हैं। नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव गांधी को सुनने लिए हजारों लोग जुटते थे। मोदी जी ने सीमाएं लांघ दी है। इनसे पूछो तो सही कि भाजपा सरकार ने 20 साल मध्यप्रदेश में क्या किया? मोदी को दिल्ली खाली कर अब गुजरात जाना पडे़गा। यहां बेईमानों की जरूरत नहीं, बल्कि शोषित, पीड़ित, दलितों की सेवा करने वालों की जरूरत है। 

दिग्विजय ने तीन माह में बांट दिए थे पट्टे 
भूरिया ने कहा, इस बार भाजपा वालों के झांसे में नहीं आना। उनसे पूछना जमीन का पट्टा क्यों नहीं मिला। दिग्विजय सिंह ने अपनी सरकार में तीन माह में सबको पट्टे बांट दिए थे, लेकिन नरेंद्र मोदी उन्हें भी निरस्त करने की बात कर रहे हैं। अब शिवराज को हटाकर मोहन यादव को लेकर आए हैं, यह वही मोहन यादव हैं, जिन्होंने किसानों को भागकर उनकी जमीने कब्जा ली है। इस बार ऐसा सबक सिखाओ कि झूठ बोलना भूल जाएं।

कांग्रेस प्रत्याशी भूरिया ने कार्यकर्ताओं से कहा, आप सब कांतिलाल भूरिया हो। अपनी अपनी पोलिंग के साथ आसपास के लोगों को भी संभालना है। 13 मई को वोट डालना और डलवाना भी है। उसकी सुरक्षा भी करनी है। अगले तीन दिन मुझे दे दो और पांच साल मैं दूंगा। आपकी लड़ाई पूरी दमखम के साथ लडूंगा। 

Similar News