दिग्विजय सिंह का मोहन यादव पर पलटवार: बोले-मैं नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने को तौयार, देखें वीडियो

Digvijay Singh on Mohan Yadav: मध्यप्रदेश की सियासत में वार-पलटवार का दौर जारी है। शनिवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव के बयान पर पलटवार किया। दिग्गीराजा ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

Updated On 2024-03-23 16:38:00 IST
Digvijay Singh

 Digvijay Singh on Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव के बयान पर पलटवार किया है। दिग्गीराजा ने हमला बोलते हुए कहा कि मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लड़ने को तौयार हूं। लेकिन मुझे पार्टी ने राजगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए कहा है। बता दें कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ दौरे पर हैं। शनिवार को दिग्विजय ने ब्यावरा के वल्लभा परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में दिग्विजय के बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ ही राघोगढ़, चाचौड़ा, ब्यावरा और नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

भोपाल से क्यों चुनाव नहीं लड़ रहे: मोहन
दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने पर सीएम मोहन यादव ने कहा था कि चुनाव के लिए कोई 30 साल बाद वापस अपने घर में आ रहे हैं। दिग्विजय पहले भोपाल से चुनाव लड़े थे। भोपाल से क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे हैं? जहां आपकी सीट है। जहां आप 10 साल मुख्यमंत्री रहे थे, वहां कौन आपको मना कर रहा है। 

मुझे बताया गया है कि चुनाव लड़ना है 
बता दें कि शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह छापीहेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। दिग्विजय ने यहां कहा था कि हमारे पास लड़ने वाले कई नेता थे, लेकिन पार्टी का आदेश मानना पड़ता है। पूर्व सीएम ने कहा कि अभी घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन मुझे बताया गया कि मुझे चुनाव लड़ना है। दिग्विजय ने कहा था कि आपसे सुझाव लूंगा कि कैसे-क्या करना चाहिए। अब मैं 77 साल का हो चुका हूं। यह चुनाव नौजवानों को लड़ना है। यहां चुनाव आपको लड़ना है।

Similar News