बदनावर में न्याय यात्रा: राहुल बोले-आदिवासी देश के असली मालिक, खरगे बोले-सरकार बनी तो पहला काम जातीय जनगणना
Rahul Gandhi Nyaya Yatra in MP: राहुल गांधी की न्याय यात्रा बुधवार सुबह उज्जैन के इंगोरिया से शुरू हुई। बदनावर में खरगे संग मंच साझा, रतलाम में होगा रात्रि विश्राम।
Rahul Gandhi Nyaya Yatra in MP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 5वें दिन मालवा-निवाड़ है। राहुल गांधी बुधवार सुबह उज्जैन के इंगोरिया से न्याय यात्रा लेकर रवाना हुए। बड़नगर में महिलाओं से संवाद और बदनावर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3 बजे राहुल की यात्रा रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। रतलाम के फव्वारा चौक में जनसभा के बाद रात्रि विश्राम होगा।
LIVE: Congress President Shri @kharge and Shri @RahulGandhi address the public in Badnawar, Madhya Pradesh.#BharatJodoNyayYatra https://t.co/DrEy0Vcusu
— Congress (@INCIndia) March 6, 2024
#WATCH कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बदनावर पहुंचे। राहुल गांधी यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। pic.twitter.com/v23tJlkvBk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2024
कांग्रेस ने कहा, वह इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा देना नहीं चाहते। पूछा कि डिजिटल बैंकिंग के युग में एक क्लिक पर 22,217 इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा निकालने के लिए SBI को 5 महीने क्यों चाहिए! कहा, यह वही SBI है, जिसके 48 करोड़ बैंक अकाउंट, 66,000 ATM और लगभग 23,000 ब्रांच हैं।
खबर अपडेट हो रही है।