News in Brief, 30 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 30 December: मध्यप्रदेश में सोमवार (30 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Updated On 2024-12-30 09:00:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 30 December: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

सीएम चार संभागों की लेंगे बैठक 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग की बैठक लेंगे। सीएम दोपहर 2 बजे रीवा एवं शहडोल संभाग की बैठक लेंगे। दोपहर 3 बजे ग्वालियर एवं चंबल संभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम विकास कार्यों और पिछले दिए गए टारगेट की बैठक में समीक्षा करेंगे। आने वाले साल को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

गुना बोरवेल हादसे के बाद CM डॉ मोहन के दिए सख्त निर्देश
मध्य प्रदेश में गुना में खुले बोरवेल के गड्ढे में गिरने से एक 10 साल के बच्चे की जान चली गई।  घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुले बोरवेल को लेकर एक बार फिर सख्त निर्देश दिए हैं।  सीएम ने कहा कि ग्रामीण, शहरी क्षेत्र में ट्यूबवेल खुले नहीं रहना चाहिए, ट्यूबवेल खुले रखना प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में जानकारी मिलते ही क्षेत्र के थाने में जानकारी दी जाए। ऐसी लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मोहन यादव ने बच्चे की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।

बाबा महाकालेश्वर का अद्भुत शृंगार 
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट सोमवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर चंद्र त्रिपुंड और भस्म अर्पित कर अलौकिक शृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची 5 जनवरी तक आएगी
भाजपा जिला अध्यक्ष चुने जाने की एमपी भाजपा की सारी अड़चनें केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने दूर कर दी हैं। अब जिला अध्यक्षों की सूची 5 जनवरी तक आ जाएगी। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष भी मिल जाएगा। इन सभी बिंदुओं पर दिल्ली में रविवार से शुरू हुई केंद्रीय भाजपा की बैठक में मंथन हुआ। इसमें मप्र भाजपा संगठन पदाधिकारियों का एक दल शामिल रहा। संगठन चुनाव को लेकर अलग-अलग स्तर पर बातचीत हुई।

एसएएस के 50 अधिकारी ज्वाइंट और एडिशनल कलेक्टर बनेंगे 
राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 50 से ज्यादा अधिकारी डिप्टी से ज्वाइंट और ज्वाइंट से एडिशनल कलेक्टर हो जाएंगे। कुछ जूनियर से सीनियर, सेलेक्शन से सीनियर ग्रेड पाने लगेंगे। इन्हें यह लाभ 1 जनवरी 2025 से मिलने लगेगा। यह निर्णय 27 दिसंबर को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रमोशन में आरक्षण को लेकर पेंच फंसा हुआ है, इसलिए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पदोन्नति की जगह क्रमोन्नति दी गई। पूर्व के वर्षों से भी यही होता आया है। समिति के सामने 97 अधिकारियों की फाइलें रखी थीं। इनमें से 50 अधिकारियों को क्रमोन्नति दिए जाने संबंधी सहमति बनी है।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 30 December: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

नए साल पर एमपी के नेशनल पार्कों में बुकिंग फुल 
न्यू ईयर 2025 पर मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया की सीट्स बुक हो चुकी हैं। नए साल पर वीकेंड नहीं होने के बावजूद टाइगर रिजर्व फुल हो गए हैं। हालांकि, बफर एरिया में अब भी कई सीटें खाली हैं। ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग करके छुटि्टयों का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रदेश में 6 पुराने टाइगर रिजर्व- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर), पेंच, संजय डुबरी, कान्हा, पन्ना और बांधवगढ़ हैं। वहीं, 3 नए रातापानी, माधौपुर और नौरादेही टाइगर रिजर्व बनाए गए हैं। इन सभी में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं, जो टाइगर, हाथी समेत अन्य जानवरों के करीब से दीदार कर रहे हैं।  

बैंक अफसर आज इंदौर के व्यापारियों से करेंगे चर्चा
इंदौर के रेडिमेड गारमेंट व्यापारियों ने यूपीआई पेमेंट लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद अब बैंक अफसर उनसे संपर्क कर समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। व्यापारियों को बैंक अधिकारियों ने सोमवार को मुलाकात के लिए बुलाया है। चर्चा के दौरान व्यापारियों से समस्या पूछी जाएगी और उसका समाधान निकाला जाएगा। यदि कोई सॉल्यूशन नहीं निकलेगा तो उसे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

Similar News

नर्मदापुरम में सड़क हादसा: पिपरिया जा रही बस पलटी, 11 से ज्यादा यात्री घायल

युवा दिवस पर सीएम मोहन यादव का संदेश: कहा- जंक फूड छोड़ें, रोज योग करें और नशे से दूर रहें युवा