MP में कोहरे का कहर: कटनी में टैंकर से भिड़ी पिकपअ, गुना में बस पलटी, तीन मछुआरों की मौत, 21 यात्री घायल 

MP Accident news: शीतलहर और कोहरे का कहर इन दिनों देशभर में जानलेवा बना हुआ है। मध्य प्रदेश में 5 जनवरी की सुबह हुए दो अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। कटनी में टैंकर ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। जबकि, गुना में सप्हाभर बाद फिर एक बस पलट गई। 

Updated On 2024-01-05 14:48:00 IST
कटनी के झुकेही में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते पुलिस जवान।

MP Accident news: कटनी में घने कोहरे के चलते अलसुबह झुकेही के पास हादसा हुआ है। पिकअप में सवार होकर मंडला जिले के एक दर्जन से अधिक मछुआरे सतना से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन मछुआरों की मौके पर मौत हो गई, है। जबकि, आठ गंभीर रूप से घायल हैं। कटनी की कुठला थाना पुलिस ने वाहन से निकाल कर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

इनकी हुई मौत 
मंडला जिले के यह मछुआरे सतना से मछली मारकर घर लौट रहे थे। मंडला जिले के यह मछुआरे सतना से मछली मारकर घर लौट रहे थे। अलसुबह 3 बजे झुकेही में तिवारी ढाबे के पास हुए हादसे में मंडला के शाहपुरी निवासी 18 वर्षीय छोटू बर्मन पिता गणेश बर्मन, डोंगरिया निवासी 24 वर्षीय रोहित धुर्वे पिता अशोक धुर्वे सहित एक 35 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है। 

यह हुए घायल
भीषण हादसे में मंडला जिला निवासी पिकअप सवार अंजलि बर्मन, उमेश बर्मन, रोहित बर्मन, विजय बर्मन, गौरी बर्मन, राजकुमार बर्मन, बत्ती ठाकुर एवं राजेंद्र बर्मन को गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए कुठला पुलिस के द्वारा शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार जारी है।

गुना के म्याना थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त बस। 

सिरसी से गुना जा रही थी बस 
इधर, गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में यात्री बस (एमपी 09 एफए 7166) पलट गई। हादसे में 13 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें गुना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस सिरसी से गुना जा रही थी। उमरी के पास नानीपुर में  यह अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 13 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे।   

Tags:    

Similar News