कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में गरजे मोहन: चांदामेटा में रोड-शो, मंडला में CM विष्णुदेव साय बोले-जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस 

CM Mohan Yadav in Chhindwara: मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा (परासिया) में रोड-शो किया। इस दौरान आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह छिंदवाड़ा के आजादी की लड़ाई है। हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। 

Updated On 2024-04-10 17:29:00 IST
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav in Chhindwara: मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में रोड-शो कर भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू बंटी के समर्थन में वोट मांगे। छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा (परासिया) में रोड-शो के बाद सीएम ने कहा, यह छिंदवाड़ा के आजादी की लड़ाई है। इसमें छिंदवाड़ा के हर एक एक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस ने हर वर्ग का अपमान किया है। जिसका हिसाब 19 तारीख को किया जाएगा। पहली बार छिंदवाड़ा का बेटा (विवेक साहू) छिंदवाड़ा की आजादी की लड़ाई के लिए लड़ रहा है और यह जनसमर्थन देख यहां कमल खिलता हुआ दिख रहा है।

जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस: विष्णुदेव 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को मंडला में कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए गांव, गरीब और किसानों के लिए काम किया है। उनकी कार्यप्रणाली के चलते ही देश की जनता प्रधानमंत्री को चाहती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाना है। इसलिए मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। उसके बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

Similar News