Latest MP News 08 July 2024: भोपाल में युवती के फ्लैट में घुसे युवक, रचना टावर में 12 लाख की लूट, पहुंचे मंत्री 

मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय बेंगलुरु दौरे पर हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे वह कर्नाटक के उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। MP कांग्रेस नीट-नर्सिंग घोटाले और किसानों के मुद्दे पर दतिया में प्रदर्शन करेगी।

Updated On 2024-08-08 18:38:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • भोपाल में देर रात युवती के फ्लैट में घुसे आरोपी 
    भोपाल की मिनाल रेसीडेंसी में युवती के फ्लैट में दो पड़ोसी घुस गए। युवती के भाई ने बाहर निकालने की कोशिश की तो विवाद करने लगे। युवती की शिकायत पर पहुंची डायल100 पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि दोनों बी.टेक के स्टूडेंट हैं। पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फ्लैट दिलाने वाले ब्रोकर से भी पूछताछ की जा रही है। मिनाल रेसीडेंसी में युवती कजिन के साथ रहती है और निजी कॉलेज से बी.टेक करती है। पड़ोस के फ्लैट में अभी और अवी रहते हैं। जो बुधवार रात डेढ़ बजे युवती के फ्लैट में पहुंच गए। 
  • रचना टावर में 12 लाख की लूट, मंत्री विश्वास सारंग मौक़े पर पहुंचे
    रचना नगर में बुधवार को 12 लाख की लूट हुई थी। जिसकी सूचना पाकर मंत्री विश्वास सारंग मौक़े पर पहुंचे हैं। मंत्री सारंग ने आवासीय रचना टावर में चल रही व्यवसायिक गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसके अलावा आवास संघ के प्रोजेक्ट इंजीनियर और मेंटेनेंस इंचार्ज की सेवाएं समाप्त कर दी।
  • बेंगलुरु दौरे पर CM मोहन यादव 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय बेंगलुरु दौरे पर हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे वह कर्नाटक के उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। दिनभर बैठकों के बाद शाम 6 बजे उदयपुर बेंगलुरु आएंगे। रात 9:30 बजे एयरपोर्ट और रात 11:30 बजे भोपाल लौटेंगे।
  • भाजपा की जिला स्तरीय बैठकें जारी 
    भाजपा की जिला स्तरीय बैठकें जारी हैं। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर यह बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की तैयारी है। गुरुवार की बैठक जिलाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
  • दतिया में कांग्रेस का प्रदर्शन 
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ओरछा प्रवास पर हैं। गुरुवा सुबह 11 बजे वह दतिया पहुंचेंगे और मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर 12 बजे घोटालों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आयोजित कलेक्ट्रेट के घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान नीट, नर्सिंग घोटाले और किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। शाम 4 बजे वह ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Similar News