किसानों को दिवाली तोहफा: धनतेरस पर खाते में आई राशि ; PM मोदी ने ट्रांसफर किए 1,624 करोड़

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार, 29 अक्टूबर को धनतेरस पर किसान कल्याण योजना की किस्त जारी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से किसानों के खाते में 1,624 करोड़ ट्रांसफर किए।

Updated On 2024-10-29 15:19:00 IST
kisaan kalyaan yojana Instalment

Mukhyamantri kisan kalyan Yojana: मध्य प्रदेश में 81 लाख किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने मंगलवार को धनतेरस पर उनके खाते में किसान कल्याण योजना की किस्त जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से 1,624 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। दिवाली से पहले और बोवनी सीजन में किसानों के लिए यह राशि काफी मददगार साबित होने वाली है। 

दरअसल, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तौर देशभर में किसानों को 6000 रुपए साल में देती है। हर चार महीने में उनके खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में राज्य सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 6000 रुपए अलग से देती है। इस योजना की किस्त भी हर 4 महीने में जारी होती है।

जुलाई में आई थी पहली किस्त 
किसान कल्याण योजना की पहली किस्त 5 जुलाई को जारी की गई थी। दीपावली से दो दिन पहले दूसरी किस्त के तौर पर 2,000-2,000 रुपए जारी किए गए हैं। मंगलवार को इसके लिए मंदसौर में वृहद कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद रहे। 

CM मोहन यादव ने गिनाई उपलब्धियां 

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि किसान कल्याण के लिए 66,605 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण दिया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए 600 करोड़ का प्रावधान किया है। 32 लाख कृषक लाभान्वित हो रहे हैं। 
  • सीएम ने बताया, वर्ष 2024-25 में 23,000 करोड़ के फसल ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में पहली बार फसल बीमा योजना का भुगतान ऋण अदायगी की तिथि से पहले किया गया।  
  • सीएम ने बताया, 6 लाख किसानों से 48.35 लाख मीट्रिक टन गेहूं का समर्थन मूल्य पर उपार्जन का लक्ष्य रखा है। प्रति क्विंटल किसानों को 125 रुपए बोनस भुगतान भी किया जाएगा। 

Similar News