Kal Ka Mausam: ग्वालियर-चंबल और रीवा संभाग में घना कोहरा, भोपाल-जबलपुर में कोल्ड-डे; जानें कैसा रहेगा कल का मौसम 

Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल रविवार, 5 जनवरी को ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के 12 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। जबलपुर और भोपाल में मध्यम कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलेंगी।

Updated On 2025-01-04 19:08:00 IST
Kal ka Mausam: भोपाल, छिंदवाड़ा सहित 32 जिलों में बारिश का अलर्ट; जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

Kal Ka Mausam (कल का मौसम) : मध्य प्रदेश में कल (रविवार, 5 जनवरी) को मौसम  कैसा रहेगा। IMD ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के 12 जिलों में घना कोहरा और  कोल्ड डे की संभावना है। भोपाल में 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश की संभावना न के बराबर है। 

MP में 5 जनवरी का मौसम 
मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सिंगरौली रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर और मैहर जिले में कोहरे का ओरेंट अलर्ट जारी किया है। जबकि, सीधी, निवाड़ी, नीमच, मंदसौर, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिले में मध्यम कोहरा छाया रहने का अनुमान है। 

तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के मौसम में कोई विशेष बदलाव संभव नहीं है। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Kal Ka Mausam

भोपाल में 5 जनवरी का मौसम 
राजधानी भोपाल और उसके आसपास रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह कोहरा रहेगा, लेकिन जैसे जैसे धूप खिलेगी बेअसर होगा। सर्द हवाओं के चलते ठंड पड़ेगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। 

हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर में बारिश 
मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के शशिकांत मिश्रा ने यूपी-बिहार और तेलांगना में घना कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और हितपात की चेतावनी जारी की है। बताया कि पूर्वी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।  

UP-बिहार में 5 जनवरी को मौसम 
मौसम वैज्ञानिक शशिकांत मिश्रा ने बताया कि पूर्वी यूपी और बिहार में रविवार को घना कोहरा और कोल्ड-डे की स्थिति बन रही है। उत्तरखंड में 6 जनवरी को कुछ जगह बारिश हो सकती है। मणिपुर, नागालैंड और ओडिशा सहित पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

छत्तीसगढ़ में 2 डिग्री गिरेगा तापमान 
छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में शीतलहर के हालात रहे। शनिवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, बीजापुर में भी न्यूनतम तापमान 6 से कम रहा। राजधानी रायपुर में भी सर्द हवाएं जारी रहेंगी। मौसम विभाग ने रविवार को 2 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना जताई है। 

राजस्थान में 5 जनवरी का मौसम 
राजस्थान में 24 घंटे के दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है। कुछ हिस्सों में कोहरा और सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। शनिवार को झुंझुनू के पिलानी में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, दौसा में 6.7 डिग्री, अलवर में 7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.2 डिग्री, संगरिया में 7.4 डिग्री, नागौर में 7.7 डिग्री और जयपुर में 8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे में मौसम ऐसा ही रहेगा। बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी, 14 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, 50 फ्लाइट्स कैंसिल

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ 
मौसम वैज्ञानिक शशिकांत मिश्रा के मुताबिक, बाग्लोदश के आसपास पश्चिमी विछोभ और टर्फ लाइन एक्टिव है। एक नया विछोभ भी बन रहा है। इससे उत्तर पश्चिमी इलाकों में मौसम प्रभावित होगा। अगले 3 दिन में उत्तर पश्चिम भारत, मध्य और पूर्वी भारत में 2 से 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि और फिर इतनी ही गिरावट आएगी।

Video देखें  

Full View

Similar News