Kal ka Mausam: रीवा-सतना और ग्वालियर समेत 16 जिलों में घना कोहरा, 6 डिग्री गिरा पारा; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल (मंगलवार, 7 जनवरी) को मौसम कैसा रहेगा। IMD ने सतना-रीवा और ग्वालियर सहित 16 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2025-01-06 23:45:00 IST
Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल (मंगलवार, 7 जनवरी) को मौसम कैसा रहेगा।

Kal ka Mausam (कल का मौसम): मध्य प्रदेश में कल (मंगलवार, 7 जनवरी) को मौसम कैसा रहेगा। IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार मंगलवार (7 जनवरी) को  सतना, रीवा और ग्वालियर सहित 16 जिलों में घना कोहरा रहेगा। तापमान गिरने से ठंड भी बेहतासा पड़ेगी। 

MP में कल कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर दतिया, भिंड, मुरैना, सीधी, सिंगरौली, श्योपुर, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर, मऊगंज, और रीवा जिले में घना कोहरा पड़ेगा। जबकि, नीमच और मंदसौर में हल्का मध्यम कोहरा पड़ेगा। 8 जनवरी को कोहरा कम होगा, लेकिन ठंड बढ़ जाएगी। 

6.3 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान 
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार को रात के तापमान में मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन इंदौर, भोपाल और जबलपुर सहित 25 जिलों में दिन का टेम्प्रेचर 6.3 डिग्री तक गिरा है। खासकर, सतना रीवा सहित कुछ जिलों में रिकॉर्ड तोड़ डंड पड़ी। मंगलवार को भी यहां मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। 

टीकमगढ़ में सर्वाधिक गिरावट 
मध्य प्रदेश के तापमान में 6.3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक 6.3 डिग्री की गिरावट टीकमगढ़ में दर्ज की गई। सोमवार को यहां दिन का तापमान 19.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रीवा जिले में 2.4 डिग्री गिरकर 18.8 और सतना में 4.6 डिग्री की कमी के साथ अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें: 80 एकड़ में रामायण पार्क, भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा; जानें 750 करोड़ के प्रोजेक्ट की खासियत

MP में बुधवार से बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पाकिस्तान और जम्मू के आसपास एक सिस्टम एक्टिव है। उत्तर पूर्वी राजस्थान में जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। बुधवार (8 जनवरी) से उत्तरी हवाएं एमपी में आने लगेंगी, इससे ठंड का तीसरा दौर शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें: भोपाल, जबलपुर, इंदौर सहित 25 से ज्यादा जिलों में 6.3° तक लुढ़का पारा; ग्वालियर-मुरैना में स्कूलों की छुट्टी

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक? 
मौसम वैज्ञानिकों ने एमपी में 22 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। बताया कि 10 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। मध्य प्रदेश में इसका व्यापक असर होगा। 12 जनवरी से कुछ जिलों में हल्की बारिश भी संभव है। लिहाजा, ठंड बढ़ेगी।  

Similar News