Kal Ka Mausam: जबलपुर-भोपाल समेत 29 जिलों में घना कोहरा, दिन में कंपकाएगी ठंड; जानें अपने शहर का मौसम

Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल (4 जनवरी, शुक्रवार) मौसम कैसा रहेगा? IMD ने 29 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में कोल्ड-डे रहेगा।  

Updated On 2025-01-03 22:08:00 IST
Kal ka Mausam: भोपाल, छिंदवाड़ा सहित 32 जिलों में बारिश का अलर्ट; जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

Kal Ka Mausam (कल का मौसम): मध्य प्रदेश में कल (4 जनवरी 2025, शनिवार) को मौसम (Mausam) कैसा रहेग? मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। बताया, 4 जनवरी को जबलपुर-भोपाल सहित 29 जिलों में घना कोहरा (fog) रहेगा। जबकि, कुछ जिलों में कोल्ड डे (Cold Day) की स्थिति बन रही है। यूपी, बिहार और राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली ने उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और कोल्ड-डे (Cold Day) का अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और जम्मू-कश्मीर में बर्फवारी के चलते दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तामपान यहां 7.6 डिग्री तक पहुंच सकता है।

MP में 4 जनवरी का मौसम (4 January ka Mausam) 
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के एके शुक्ला ने बताया कि शनिवार (4 जनवरी) को जबलपुर, भोपाल, दमोह, नरसिंहपुर, निवाड़ी, नीमच, कटनी, सीधी, सिंगरौली, सतना, सीहोर, सागर, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, राजगढ़, रायसेन, रीवा, मऊगंज, मैहर, मंदसौर, मुरैना,  विदिशा, टीकमगढ़, पन्ना, गुना, अशोकनगर, भिंड और दतिया जिले में घना कोहरा रहेगा।

 देश के 10 बड़े शहरों में 4 जनवरी का मौसम

शहर  न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
भोपाल     10     27
जयपुर     10     26
लखनऊ     08     19
नोएडा     10   19
गाजियाबाद     10     20
पटना     10     17
दिल्ली     08     17
मुंबई   18   34
जम्मू   07     15
अहमदाबाद     14     31

यह भी पढ़ें: 18 राज्यों में घना कोहरा, हरियाणा-पंजाब में कोहरे और ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी

MP में 5 जनवरी का मौसम (5 January ka Mausam) 
मौसम विभाग ने रविवार (5 जनवरी) को जबलपुर, भोपाल, भिंड, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, सतना, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, सागर, गुना, मऊगंज, मंदसौर, मुरैना, मैहर, रीवा, कटनी, राजगढ़, रायसेन, निवाड़ी, नीमच, नरसिंहपुर, अशोकनगर, पन्ना, विदिशा, टीकमगढ़ और दमोह में घने कोहरे का अलर्ट है।

देश के मौसम का पूर्वानुमान...Video देखें

Full View

Similar News