Aaj ka Mausam: 18 राज्यों में घना कोहरा, हरियाणा-पंजाब में कोहरे और ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी

Aaj ka Mausam India weather update
X
Aaj ka Mausam India weather update
Aaj ka Mausam: नए साल का पहला दिन ठंड के नाम रहा। जानिए 2 जनवरी यानी कि आज का मौसम (Aaj ka Mausam) कैसा है और कल का मौसम (kal ka Mausam) कैसा रहेगा।

Aaj ka Mausam:नए साल का पहला दिन ठंड, कोहरे और बर्फबारी की आगोश में डूबा रहा है। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा किआज का मौसम (Aaj ka Mausam) कैसा है और कल का मौसम (kal ka Mausam) कैसा रहेगा। तो लीजिए हम आपको सिलसेवार ढंग से बता रहे हैं देश के पहाड़ी राज्यों, मैदानी राज्यों से लेकर पूर्वाेत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के मौसम का हाल। 18 राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है और सर्द हवाएं चल रही हैं। मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कोहरे और शीतलहर ने हालात कठिन कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी- जनवरी रहेगा गर्म
मौसम विभाग के डायरेक्टर मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, इस साल जनवरी अपेक्षाकृत गर्म रहेगा। पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत को छोड़कर अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। 2024 को इतिहास का सबसे गर्म वर्ष बताया गया है। यह स्थिति क्लाइमेट चेंज की वजह से पैदा हुई है। इसकी वजह से ही सर्दी और गर्मी की साइकिल पर असर हुआ है। सर्दियों में ठंड हद से ज्यादा तो गर्मियों में गर्मी और उमस भी सामान्य से ज्यादा पड़ने लगी है।

Aaj ka Mausam
Aaj ka Mausam: बुधवार को शिमला के एक बाजार में अलाव पर हाथ सेंकते स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स।

हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, ताबो गांव सबसे ठंडा
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। लाहौल-स्पीति का ताबो गांव सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान -16.7ºC दर्ज किया गया। शिमला और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर भी ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। लाहौल-स्पीति का ताबो गांव -16.7ºC पर देश का सबसे ठंडा स्थान रहा। कश्मीर घाटी में तेज बर्फबारी ने जनजीवन को बाधित कर दिया है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बावजूद ठंड और बर्फबारी ने यात्रियों को परेशान किया है।

जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी और सर्द हवाओं का दौर
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला तेज हो गया है। कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर और गुलमर्ग जैसे इलाकों में ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लद्दाख में भी बर्फबारी और ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि, पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, जिससे स्थानीय लोगों को फायदा हो रही है। वहीं, दूसरी ओर ठंड, बर्फबारी या यूं कहें कि खराब मौसम ने चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से सड़क यातायात पर बड़ा असर पड़ा है। मालवाहक ट्रकों और बसों की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जरूरी चीजें कश्मीर में देर से पहुंच रही हैं। हजारों सैलानी कश्मीर में फंसे हैं। पर्यटक घाटी के मस्जिदों और घरों में शरण ले रहे हैं। स्थानीय लोग टूरिस्ट्स को हर संभव मदद कर रहे हैं।

उत्तराखंड: कड़ाके की ठंड से जीवन प्रभावित
उत्तराखंड में भीषण ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मसूरी और नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी ने सैलानियों को तो लुभाया है, लेकिन ठिठुरन बढ़ गई है। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। देहरादून और हरिद्वार में भी शीतलहर के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की ंसंभावना है।

उत्तर प्रदेश: कोहरे का कहर और शीतलहर
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लखनऊ, वाराणसी और कानपुर जैसे शहरों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड के और तेज होने की संभावना जताई है।

बिहार: कंपकंपाती ठंड और कोहरे का प्रकोप
बिहार में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में तापमान में गिरावट आई है। उत्तर बिहार के कई शहरों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। रात के समय का तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। ठंडी हवाओं ने लोगों के लिए सुबह और शाम को बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। पटना में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि सभी शिक्षण गतिविधियां सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही हो। कोचिंग संस्थानों को सुबह और शाम वाली बैच का समय बदलने का निर्देश दिया गया है।

Aaj ka Mausam
Aaj ka Mausam: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को सड़क किनारे अलाव का आनंद लेते स्थानीय लोग।

मध्यप्रदेश: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
मध्यप्रदेश में आज का मौसम सर्द है। ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। कई इलाकों में रात का तापमान (Temperature) 7 डिग्री से नीचे चला गया है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी (Visibility) भी बेहद कम हो गई है। अगले तीन दिनों तक ठंड के और बढ़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं के कारण 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, ग्वालियर, और जबलपुर जैसे शहरों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर तक सीमित हो गई। तापमान कई जगहों पर 7 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। किसान और ग्रामीण इलाकों के लोग फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना जाहिर की है।

हरियाणा: हिसार का बालसमंद इलाका सबसे ठंडा
हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिसार का बालसमंद इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां दिन का तापमान 10.1ºC दर्ज किया गया। राज्य के सभी प्रमुख शहरों का तापमान 14 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राहत की उम्मीद जताई है, लेकिन 4 जनवरी से राज्य में बारिश और और अधिक ठंड की संभावना है।

Aaj ka Mausam
Aaj ka Mausam: हरियाणा के आदमपुरा में आग सेंकते स्थानीय लोग।

पंजाब: कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें
पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 11.3ºC दर्ज किया गया, जबकि कई इलाकों में दृश्यता (विजिबिलिटी) 50 मीटर से भी कम हो गई। किसानों और दिहाड़ी मजदूरों को सुबह और शाम की ठंड के कारण काम करने में मुश्किल हो रही है। सड़कों पर घने कोहरे के चलते दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है, लेकिन 4 जनवरी से फिर बारिश और ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।

छत्तीसगढ़: शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी
छत्तीसगढ़ में शीतलहर ने ठंड का प्रभाव और बढ़ा दिया है। बलरामपुर जिला प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर और दुर्ग जैसे इलाकों में भी सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक है, जिससे स्कूल-कॉलेज और कार्यालयों में उपस्थिति पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान में और गिरावट हो सकती है।

दक्षिण भारत: बारिश और तेज हवाओं का असर
तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। समुद्र तटीय इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बैंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है, खासकर ट्रैफिक और आवागमन में। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश और हवाओं के जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

पूर्वोत्तर: ग्राउंड फ्रॉस्ट और कड़ाके की ठंड
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, जैसे असम, मेघालय, मणिपुर, और नागालैंड, में ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। सुबह के समय कोहरे और ठंडी हवाओं ने जनजीवन पर गहरा असर डाला है। किसान और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड के प्रकोप के साथ कोहरे की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है।

अब जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम(Kal Ka Mausam), मौसम पूर्वानुमान (Weather Prediction)

  • मौसम विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों के लिए विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, और बिहार जैसे राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। इसके अलावा, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है।
  • दक्षिण भारत में तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। तटीय इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
  • पूर्वोत्तर भारत में ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, जबकि असम और अरुणाचल प्रदेश में सुबह के समय ग्राउंड फ्रॉस्ट की संभावना जताई गई है। नगालैंड, सिक्कम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी अगले दो दिनों तक कोहरे का असर नजर आएगा।
  • डॉ. महापात्र के अनुसार, अगले दो दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहेगा। हालांकि, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में ठंड का असर कम रहने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों से ठंड और कोहरे के चलते सावधानी बरतने और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story