कल का मौसम: MP के 19 जिलों में कोहरे का कहर, 9 शहरों में शीतलहर; कुछ जगह हो सकती है बारिश 

कल का मौसम: मध्यप्रदेश में कल का मौसम (शुक्रवार,10 जनवरी को) कैसा रहेगा। IMD ने भोपाल-रायसेन सहित 9 जिलों में शीतलहर और 19 जिलों में कोहरे की संभावना जताई है।

Updated On 2025-01-09 23:12:00 IST
Kal ka Mausam: भोपाल, छिंदवाड़ा सहित 32 जिलों में बारिश का अलर्ट; जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

Kal Ka Mausam (कल का मौसम): मध्य प्रदेश में कल का मौसम (शुक्रवार, 10 जनवरी को) कैसा रहेगा। IMD ने भोपाल-रायसेन सहित 9 जिलों में शीतलहर और 19 जिलों में कोहरे की संभावना जताई है। ग्वालियर चंबल अंचल के कुछ जिलों में बारिश होने की भी आशंका है। 

रीवा-सीधी में रही सर्वाधिक ठंड 
मध्यप्रदेश में गुरुवार को बुधवार की अपेक्षा कम ठंड रही। रीवा और सीधी जिले सर्वााधिक ठंठे रहे। यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहा। जबलपुर में 23, भोपाल और ग्वालियर 24 डिग्री दिन का पारा रहा। जबकि, इंदौर 26 और उज्जैन में यह 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

MP में 10 जनवरी का मौसम 

  • मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार (10 जनवरी) को शहडोल जिले में शीत लहर और कोहरे की संभावना जताई है। जबकि, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी, मडंला जिलों में कहीं कहीं शीतलहर चलेंगी।
  • ग्वालियर, दतिया, भिंड मुरैना, सीधी, सिंगरौली, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनुपपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले में हल्का और मध्यम कोहरा रहेगा। 

MP में अगले 3 दिन का मौसम 
मौसम विभाग ने शुक्रवार (10 जनवरी) को गुना, अशोकनगर और श्योपुर में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 11 जनवरी को ग्वालियर, रीवा, विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, मऊगंज, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में बारिश का अनुमान है। 12 जनवरी को रीवा, सतना, सीधी, पन्ना, दमोह, मऊगंज और डिंडौरी में बारिश होने के आसार है। एमपी में 22 जनवरी तक तेज ठंड रहेगी।

यह भी पढ़ें: भोपाल, पचमढ़ी सहित 24 शहरों में 6.8° तक लुढ़का पारा, कल से इन जिलों में बारिश का अलर्ट
क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ? 
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मध्यप्रदेश में भी दिखेगा। शुक्रवार को कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड बढ़ेगी। 

Similar News