भाजपा कार्यकर्ताओं को 400 पार का नारा याद दिलाया, सिंधिया बोले- आपके जोश और होश से कांग्रेस बेहोश हो गई

भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी के 400 पार वाला नारा याद दिलाया।

Updated On 2024-04-03 22:51:00 IST
Jyotiraditya Scindia

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी के 400 पार सीटों का नारा कार्यकर्ताओं को याद दिलाया। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक लोकसभा सीटों का लक्ष्य निधारित किया है। पार्टी ने नारा भी दिया है, अबकी बार 400 पार। आप सभी कार्यकर्ता 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ऐतिहासिक मतों से पार्टी प्रत्याशी को जिताएं। हमें जब तक नहीं बैठना है तब तक हमें 400 पार का लक्ष्य पूरा न कर लें। 

इस दौरान सिंधिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और होश से कांग्रेस पार्टी बेहोश हो गई। सिंधिया शिवपुरी जिले के खनियाधाना में मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।  

इसे भी पढ़ें : MP News: चलती ट्रेन में बच्चे का जन्म, यात्री महिलाओं ने कराई डिलीवरी

सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने की रणनीति बताते हुए कहा कि गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ता अपने अंदर जीत के लिए उत्साह के साथ कार्य करें। बैठक में खनियांधाना, बामौरकलां, मायापुर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

अंधेरा झटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा का नारा लगाया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व प्रधामंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा का नारा लगाते हुए हर बूथ में 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़कर भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने का आह्वान किया। 

राजमाता सिंधिया को किया याद
कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान सिंधिया ने अपनी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया को भी याद किया। सिंधिया ने कहा कि जब मेरी आजीअम्मा चुनाव में आती थीं तो वह बस एक गमछा लेकर आती थीं। पुराने नुस्खे बहुत काम आते हैं-इसीलिए मैं हमेशा अपनी जेब में प्याज रखता हूं। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए सिंधिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी हमें पूरी मेहनत करनी है, ताकि कांग्रेस होश में न आ पाए। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुट जाएं।

Similar News