IPS प्रमोशन : इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह एडीजी, छिंडवाड़ा और चंबल DIG बने आईजी, देखें लिस्ट 

MP गृह विभाग ने मंगलवार (31 दिसंबर) को IPS की प्रमोशन लिस्ट जारी की है। इसमें इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, छिंडवाड़ा और चंबल डीआईजी का नाम भी शामिल है।

Updated On 2024-12-31 20:35:00 IST
IPS प्रमोशन : इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह एडीजी, छिंडवाड़ा और चंबल DIG बने आईजी, देखें लिस्ट 

MP IPS promotion List: मध्य प्रदेश गृह विभाग ने IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अफसरों की पदोन्नति सूची जारी की है। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह एडीजी बनाए गए हैं। चार डीआईजी को प्रमोट कर आईजी और चार SSP स्तर के अधिकारियों को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है।

मप्र गृह विभाग ने 2000 बैच के IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी संतोष सिंह को एडीजी के पद पर पदोन्नत किया है। संतोष सिंह इंदौर में सिटी पुलिस कमिश्नर हैं। पदोन्नति के बाद भी वह पुलिस कमिश्र के तौर पर सेवाएं देते रहेंगे। 

MP IPS promotion List

यह भी पढ़ें: IAS अफसरों की बढ़ी मुश्किल: मानव अधिकार आयोग ने जारी किया वारंट
4 IPS बने आईजी 

मप्र गृह विभाग ने 2007 बैच के IPS छिंदवाड़ा डीआईजी सचिन अतुलकर को पदोन्नत कर आईजी बनाया है। चंबल डीआईजी कुमार सौरभ, डीआईजी प्लानिंग (PHQ) जगत सिंह राजपूत और विसबल मध्यक्षेत्र डीआईजी कृष्णावेनी देसावतु को भी पदोन्नत कर आईजी बनाया गया है। इन अधिकारियों की भी सेवाएं पदोन्नति के बाद भी यथावत रहेंगी। 

IPS pramotion list

 यह भी पढ़ें: IAS अफसर हुए पदोन्नत, पी नरहरि और नवनीत कोठारी बनाए गए प्रमुख सचिव; देखें सूची

4 जिलों के एसपी बने DIG 
गृह विभाग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल विजय खत्री ​​​​​​को डीआईजी बनाया है। जबकि, अशोक नगर CSP विनीत जैन, धार SP मनोज कुमार सिंह और AIG राकेश कुमार सिंह प्रमोट कर डीआईजी बनाए गए हैं। 

IPS pramotion list

Similar News