हनुमान जयंती पर अनोखा प्रदर्शन: शिप्रा के गंदे पानी में कांग्रेस MLA ने लगाई डुबकी, कहा-उज्जैन को कलंकित कर रही BJP सरकार 

Mahesh Parmar protest for Shipra river: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने कांग्रेस विधायक महेश परमार ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। हनुमान जन्मोत्सव पर गंदे पानी में डुबकी लगा शिप्रा की दुर्दशा दिखाई।

Updated On 2024-04-23 13:03:00 IST
शिप्रा नदी की स्वच्छता के लिए कांग्रेस विधायक महेश परमार ने गंदे पानी में लगाई डुबकी।

Mahesh Parmar protest for Shipra river: मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित शिप्रा नदी में गंदगी के खिलाफ कांग्रेस विधायक महेश परमार ने अनोखा प्रदर्शन किया। हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंगलवार सुबह उन्होंने शिप्रा नदी में मिलने वाले सीवर के पानी में स्नान कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

महेश परमार उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भी हैं। उन्होंने कहा, पिछले 20 साल से मध्य प्रदेश में और 10 साल से देश में भाजपा की सरकार है। सालों से सांसद, विधायक और महापौर भी भाजपा के हैं, लेकिन स्थति बिकराल है। 
5 साल में एक बार भी नहीं आए सांसद 
महेश परमार ने बताया कि 500 करोड़ खर्च करने के बाद भी गंदगी की यह स्थिति है। शिप्रा की सफाई के लिए फिर से 600 करोड़ का नया बजट आया है। भाजपा सांसद पिछले 5 साल में यहां एक बार भी नहीं आए। 

शिप्रा में मिल रहा इंदौरवासियों का मल-मूत्र 
महेश परमार ने बताया ने बताया कि 40-50 लाख इंदौरवासियों का मल-मूत्र रोज शिप्रा में मिलता है। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग भाजपा के लोग और शासन-प्रशासन के प्रतिनिध उज्जैन को कलंकित करने का काम करते हैं। 

ओवरफ्लो होने लगा सीवरेज का गंदा पानी
उज्जैन में राम घाट के पास PHE की पाइपलाइन लीकेज होने से चैंबर भी ओवरफ्लो होने लगा। सीवरेज का गंदा पानी लीक होकर शिप्रा नदी में मिलने लगा। कांग्रेस विधायक व लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार को जानकारी लगी तो शिप्रा नदी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने नदी में नहाने लगे। सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। नगर निगम और PHE के अधिकारी पाइप लाइन ठीक करने में लगे हैं। 

Similar News