Gallantry Award 2024: MP पुलिस के 32 अधिकारी कर्मचारियों ने किए सराहनीय कार्य, राष्ट्रपति करेंगी सम्मान 

मध्य प्रदेश के 32 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक के लिए चुने गए हैं। 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें सम्मानित करेंगी। CM मोहन यादव ने बधाई दी है।

Updated On 2024-08-14 15:42:00 IST
MP Police Gallantry Award 2024

Gallantry Award 2024: मध्य प्रदेश के 32 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को गैलेंट्री अवॉर्ड (वीरता पदक), विशिष्ट सेवा पदक (डिस्टिंग्विश सर्विस अवार्ड) और सराहनीय सेवा पदक (मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड) के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति भवन में 15 अगस्त को इन्हें यह अवार्ड दिए जाएंगे। एमपी में 12 गैलेंट्री अवार्ड, विशिष्ट सेवा पदक 4 और सराहनीय सेवा पदक 14 पुलिस जवानों को दिए जाने हैं। होमगार्ड कैटेगरी में 2 सैनिक सम्मानित किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने दी बधाई 
राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी है। भोपाल में तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम ने कहा, प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतने पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को गैलेंट्री अवार्ड मिले हैं। यह पुलिस और राज्य सरकार के लिए गर्व की बात है। 

MP में इन्हें गैलेंट्री अवार्ड 

  1. मो. अयूब खान सब इंस्पेक्टर
  2. आशीष शर्मा इंस्पेक्टर 
  3. हनुमत टेकाम हेड कांस्टेबल
  4. समीर सौरभ आईपीएस (पुलिस अधीक्षक)
  5. मोती उर रहमान आईपीएस (कमांडेंट) 
  6. आशीष शर्मा इंस्पेक्टर 
  7. मोहनलाल मरावी सब इंस्पेक्टर 
  8. राजेश धुर्वे एएसआई 
  9. नामदेव शर्मा सब इंस्पेक्टर 
  10. अरुण मिश्रा एएसआई 
  11. अतुल शुक्ला एएसआई 
  12. पुनीत गहलोद आईपीएस

विशिष्ट सेवा पदक

  1. चंचल शेखर एडीजी 
  2. अरविंद सक्सेना आईजी 
  3. राजेश हिंगणकर आईजी 
  4. रामधर भारद्वाज एसपी

मेरिटोरियस अवार्ड 

  1. संजय दुबे डीएसपी
  2. पंकज श्रीवास्तव डीआईजी
  3. राजेश सिंह डीआईजी 
  4. विनीत कपूर डीआईजी 
  5. अंजना तिवारी डिप्टी कमांडेंट 
  6. योगेश्वर शर्मा एसपी 
  7. महावीर सिंह मुजाल्दे एएसपी 
  8. इरमीन शाह एएसपी 
  9. सुरेश बजंघाटे इंस्पेक्टर 
  10. मानवेंद्र सिंह कुशवाह डीएसपी 
  11. रवि द्विवेदी डीएसपी 
  12. प्रवीण नारायण बघेल डीएसपी 
  13. सुरेंद्र सिंह सिकरवार डीएसपी 
  14. शैलेंद्र सिंह राजपूत सब इंस्पेक्टर

Similar News