MP में मंत्रियों 8 माह बाद मिले प्रभार: इंदौर CM के पास, भोपाल के प्रभारी चैतन्य काश्यप, राजेद्र शुक्ला को सागर-शहडोल
माइनिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उईके, सतना-धार कैलाश विजयवर्गीय, रीवा-भिंड प्रहलाद पटेल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला सागर-शहडोल के प्रभारी हैं।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-08-13 10:17:00 IST
District in-charge Ministers appointed: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने करीब 8 माह बाद मंत्रियों को जिले का प्रभार आवंटित कर दिया, लेकिन इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े जिले विश्वासपात्र मंत्रियों के पास रखे हैं। इंदौर के प्रभारी खुद सीएम मोहन यादव हैं। जबकि, राजधानी भोपाल उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप, ग्वालियर तुलसी सिलावट और जबलपुर के प्रभारी जगदीश देवड़ा हैं।
मध्य प्रदेश में माइनिंग के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण सिंगरौली जिले का प्रभारी PHE मंत्री संपतिया उईके को बनाया गया है। सतना और धार कैलाश विजयवर्गीय, रीवा और भिंड का प्रभार प्रहलाद पटेल जैसे कद्दावर मंत्रियों को मिला है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला सागर और शहडोल जिले के प्रभारी हैं।
| मंत्री का नाम | प्रभार वाले जिले |
| डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री | इंदौर |
| जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री | जबलपुर, देवास |
| राजेंद्र शुक्ला, उप मुख्यमंत्री | सागर व शहडोल |
| कुंवर विजय शाह, मंत्री | रतलाम, झाबुआ |
| प्रहलाद पटेल | रीवा, भिंड |
| राकेश सिंह | छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम |
| करण सिंह वर्मा | मुरैना, सिवनी |
| उदय प्रताप सिंह | बालाघाट, कटनी |
| संपतिया उइके | सिंगरौली, अलीराजपुर |
| तुलसी सिलावट | ग्वालियर, बुरहानपुर |
| एदल सिंह कंसाना | दतिया, छतरपुर |
| निर्मला भूरिया | मंदसौर, नीमच |
| गोविंद सिंह राजपूत | नरसिंहपुर, गुना |
| विश्वास सारंग | खरगोन, हरदा |
| नारायण सिंह कुशवाह | शाजापुर, निवाड़ी |
| नागर सिंह चौहान | आगर और उमरिया |
| प्रद्युम सिंह तोमर | शिवपुरी, पांढूर्ना |
| चैतन्य काश्यप | भोपाल, राजगढ़ |
| इंदर सिंह परमार | पन्ना, बड़वानी |
| राकेश शुक्ला | श्योपुर, अशोकनगर |
| रामनिवास रावत | मंडला, दमोह |
| कृष्णा गौर | सीहोर, टीकमगढ़ |
| लखन पटेल | विदिशा, मऊगंज |
| धर्मेंद्र सिंह लोधी | खंडवा |
| दिलीप जायसवाल | सीधी |
| गौतम टेटवाल | उज्जैन |
| नारायण सिंह पवार | रायसेन |
| नरेंद्र शिवाजी पटेल | बैतूल |
| प्रतिभा बागरी | डिंडौरी |
| दिलीप अहिरवार | अनुपपूर |
| राधा सिंह | मैहर |