मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को होली गिफ्ट: मोहन सरकार ने बढ़ाया 4% महंगाई भत्ता, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
Dearness allowance 4 percent hike: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अब 46% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। DA की बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावशील होंगी, लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ 1 मार्च 2024 से दिया जाएगा।
Dearness allowance 4 percent hike: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। 14 मार्च को जारी आदेश में बताया गया कि DA की बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2023 से लागू होंगी और कर्मचारियों को इसका लाभ 1 मार्च 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा। जुलाई से अब तक की राशि एरियर के रूप में तीन समान किस्तों में दी जाएगी।
राज्य सरकार द्वारा शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में जुलाई, 2023 से 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
— Jansampark MP (@JansamparkMP) March 15, 2024
वित्त विभाग द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है।@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh @mpfinancedep#DrMohanYadav #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP pic.twitter.com/1xyUR3geih
- राज्य सरकार ने जारी आदेश में बताया कि कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक की एरियर राशि का भुगतान तीन समान किस्तों में किया जाएगा। यह किस्तें जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में दी जाएंगी।
- राज्य शासन के जो कर्मचारी 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 के बीच सेवानिवृत्त व मृत हो गए हैं, उन्हें या उनके नामिनी को एरियर की राशि का भुगतान एक मुस्त किया जाएगा।
- महंगाई भत्ता 50 पैसे अथवा इससे अधिक पैसे को अलगे उच्च्तर रुपए में पूर्णांकत किया जाएगा और 50 पैसे से कम राशि छोड़ दी जाएगी। महंगाई भत्ते का कोई भी भाग किसी प्रयोजन हेतु वेतन के रूप में मान्य नही होगी।