MP उपचुनाव 2024: बुधनी-विजयपुर का अगला विधायक कौन?; 5.31 लाख वोटर करेंगे फैसला, जानें दोनों सीटों का इतिहास

MP की बुधनी-विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव की वोटिंग बुधवार (13 नवंबर) को होगी। दोनों सीटों पर 5. 31 लाख वोटर बीजेपी-कांग्रेस सहित 31 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला करेंगे।

Updated On 2024-11-12 16:39:00 IST
MP Assembly By-Election 2024: मतदान दल ने संभाला मोर्चा।

MP Chunav 2024: MP की बुधनी और विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव की वोटिंग बुधवार (13 नवंबर) को होगी। दल EVM के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। 690 बूथों पर होने वाली वोटिंग के लिए 2800 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों सीटों पर 5. 31 लाख वोटर अपने मताधिकार का उपयोग कर नए विधायक चुनेंगे। दोनों सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस सहित कुल 31 उम्मीदवार सियासी किस्मत आजमा रहे हैं। बुधनी में सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कब, किसने, कैसे जीता चुनाव? आइए जानते हैं पुराना सियासी इतिहास। 

दोनों सीटों पर इनके बीच सीधा घमासान
बुधनी में 20 उम्मीदवार विधायक बनने के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन यहां सीधा मुकाबला बीजेपी के रमांकात भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। विजयपुर सीट से 11 उम्मीदवार विधानसभा के मैदान में उतरे हैं। बीजेपी से रामनिवास रावत और कांग्रेस से मुकेश मल्होत्रा के बीच कड़ा घमासान है। आदिवासी बहुल इस सीट से भारत आदिवासी पार्टी ने भी उम्मीदवार उतारा है। 

दोनों सीटों पर कितने वोटर?
बुधनी में 363 बूथ हैं। यहां 27, 6799 वोटर हैं। 143197 पुरुष और 133401 महिला वोटर हैं। 195 सर्विस मतदाता भी हैं। विजयपुर सीट पर 327 बूथों पर 254817 वोटर मतदान कर अपना विधायक चुनेंगे। 133581 पुरुष तो 121131 महिला वोटर हैं। 103 सर्विस और 2 ट्रासंजेंडर मतदाता हैं।

बुधनी सीट का इतिहास
बुधनी विधानसभा सीट पर 1957 में पहला चुनाव हुआ था। कांग्रेस की राजकुमारी सूरज काला ने चुनाव जीता था। इसके बाद इस सीट पर कभी महिला उम्मीदवार नहीं जीती। बुधनी सीट पर 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 11 चुनाव बीजेपी और 6 चुनाव कांग्रेस ने जीते हैं। कांग्रेस ने 1998 में आखिरी चुनाव जीता था। बीजेपी 2003 से लगातार छह चुनाव जीत चुकी है। पिछले 5 विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीते हैं। 

विजयपुर सीट का इतिहास 
श्योपुर की विजयपुर विधानसभा आदिवासी बहुल सीट है। 1952 में पहला विधानसभा चुनाव हुआ। कांग्रेस के बालमुकुंद ने पहला चुनाव जीता। सीट पर अभी तक 14 बार चुनाव हो चुके हैं। 8 बार कांग्रेस तो 4 बार भाजपा ने विजय हासिल की है। दो चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी। रामनिवास रावत ने यहां से 6 विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट से जीते हैं। इस बार बीजेपी से किस्मत आजमा रहे हैं। 2023 के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। 

Similar News