MP Tourism: मध्य प्रदेश पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनें पंकज त्रिपाठी, प्रमोशन Video जारी; देखें- मोह लिया रे

मध्यप्रदेश के लिए अच्छी खबर है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को मध्यप्रदेश टूरिज्म (MP Tourism) का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Updated On 2024-11-14 18:47:00 IST
मध्य प्रदेश पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनें पंकज त्रिपाठी,

Pankaj Tripathi: देश का दिल मध्य प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। MP की खूबसूरती को और निखारने के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पंकज त्रिपाठी को मध्य प्रदेश पर्यटन (MP Tourism) का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने पंकज त्रिपाठी का प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया है। देश के सबसे बेस्ट टूरिज्म प्लेस की जिम्मेदारी मिलने पर पंकज ने खुशी जाहिर की है। 

एमपी में अपने अनूठे अंदाज की छोड़ेंगे छाप
बेबाकी से भारत की विविधता की तारीफ करने वाले पंकज त्रिपाठी अब टूरिस्ट को मध्य प्रदेश की सैर कराने की तैयारी में लग गए हैं। फिल्मी दुनिया में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले पंकज मध्य प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासतों पर भी अपने अनूठे अंदाज की छाप छोड़ेंगे।

जिम्मेदारी मिलने पर बहुत उत्साहित हूं
एक्टर पंकज ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश पर्यटन के चेहरे के रूप में चुने जाने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मध्य प्रदेश मेरे लिए सिर्फ एक गंतव्य नहीं है। यह एक ऐसी जगह है जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से अनगिनत यादें और कनेक्शन रखती है। मध्य प्रदेश की सुंदरता को दुनिया के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित और खुश हैं। उनका मानना है कि यात्रा से इंसान का देखने और सोचने का तरीका बदलता है और जीवन में समृद्धि आती है। 

मोह लिया रे... यहां देखें [Video]

Full View

एमपी को मानते हैं दूसरा घर
पंकज त्रिपाठी के लिए मध्य प्रदेश सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह उनके जीवन और करियर के जरूरी हिस्से से जुड़ा हुआ है। पंकज ने एमपी में 'स्त्री', 'स्त्री 2', 'लुक्का छुपी', और 'Oh My God 2' जैसी फिल्मों की शूटिंग की। इस दौरान उन्हें राज्य की खूबसूरत जगहें और सांस्कृतिक विविधताएं को देखने का मौका मिला। पंकज ने बताया कि वे मध्य प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं।

पंकज ने भारत में घूमने को दी प्राथमिकता
पंकज त्रिपाठी का कहना है कि मध्य प्रदेश में हर तरह के यात्रियों के लिए कुछ न कुछ खास है। यहां प्राकृतिक सुंदरता से लेकर शानदार वास्तुकला है। पंकज ने कहा कि उन्होंने विदेश यात्रा के मुकाबले भारत में घूमने को प्राथमिकता दी है। मध्य प्रदेश सच में देश के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। उन्हें उम्मीद है कि उनका यह सहयोग लोगों को राज्य की अनूठी खूबसूरती देखने के लिए प्रेरित करेगा।

एमपी सरकार को पंकज से बड़ी उम्मीद 
एमपी सरकार पंकज त्रिपाठी के माध्यम से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है। पंकज का लक्ष्य पर्यटकों को एमपी के वन्यजीव अभयारण्यों, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों, खजुराहो के प्राचीन मंदिरों और ग्वालियर के किलों से परिचित कराना है। पंकज त्रिपाठी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि इससे देश-विदेश से अधिक पर्यटक राज्य की यात्रा के लिए आकर्षित होंगे।

Similar News