Bhopal News in Brief, 8 March: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

Bhopal News in Brief, 8 March: भोपाल में 'शनिवार (8 मार्च) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Updated On 2025-03-08 07:59:00 IST
Bhopal News in Brief, 19 April: एक क्लिक में पढ़ें भोपाल की जरूरी खबरें।

Bhopal News in Brief, 8 March: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live 

भारत भवन में आद्या समारोह 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारत भवन में स्त्री रचनाशीलता पर केंद्रित आद्या समारोह 6 मार्च से जारी है। 9 मार्च तक इसमें नृत्य, गायन, कला, शिल्प और रचनाशीलता पर केंद्रित सभाएं होंगी। प्रख्यात कलाकार भूरी बाई ने शुभारंभ किया था।  

हॉस्पिटल का शुभारंभ
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शुक्रवार को भोपाल में हर हेल्थ हॉस्पिटल का शुभारंभ करेंगे।यह हॉस्पिटल नर्मदापुरम रोड स्थित फार्चून सिटी मॉल के पास स्थित है। सीएम सुबह 11 बजे इसका शुभारंभ करेंगे।  

जवाहर बाल भवन में 'रविरंग महोत्सव 
भोपाल के जवाहर बाल भवन में 5 मार्च से रविरंग महोत्सव जारी है। इसमें चार दिन तक अनेक कला विधाओं का समागम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम रोज दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा। इसमें महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यक्तव्य एवं गोष्ठी होंगी। 

भोपाल मेट्रो का ट्रायल
भोपाल मेट्रो का रानी कमलापति से एम्स स्टेशन के बीच ट्रायल हुआ। मंगलवार शाम मेट्रो ट्रेन रानी कमलापति से रवाना हुई और गणेश मंदिर, साकेत नगर के बीच बने स्टील के रेलवे ओवरब्रिज को पार किया। मेट्रो ट्रेन डीआरएम ऑफिस व अलकापुरी स्टेशन होते हुए एम्स स्टेशन तक पहुंची। मेट्रो ट्रेन का एम्स की और ट्रायल 10 किमी प्रतिघंटा की गति से हुआ।  

Similar News