Bhopal News in Brief, 5 December: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

Bhopal News in Brief, 5 December: भोपाल में गुरुवार (5 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Updated On 2024-12-05 15:41:00 IST
Bhopal News in Brief, 19 April: एक क्लिक में पढ़ें भोपाल की जरूरी खबरें।

Bhopal News in Brief,  5 December : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live 

इंदिरा दांगी को हिंदी भवन का प्रतिष्ठित सम्मान 
मध्य प्रदेश की महिला साहित्याकार डॉ. इंदिरा दांगी को स्व. संतोष बत्ता स्मृति पुरस्कार 2024  मिलेगा। राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा मप्र सरकार द्वारा की गई है। डॉ इंदिरा दांगी को यह उनके उपन्यास विपश्यना के लिए दिया जा रहा है। उपन्यास में दो सहेलियों के जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी है। इसमें भोपाल गैस कांड की विभीषिका को भी उकेरा गया है। इंदिरा दांगी की 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनके लिखे नाटक का मंचन कनाडा और अमेरिका में भी हुआ है। विभिन्न राज्य सरकारों ने भी इन्हें पुरस्कृत किया है। 2022 में पद्मश्री के लिए भी नामांकित किया गया था।  

डॉ इंदिरा दांगी। 

गोवा और रीवा के लिए फ्लाइट सेवा 
भोपाल से गोवा और रीवा के लिए नई विमान सेवा शुरू हुई है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E-366) प्रतिदिन दोपहर 1 बजे गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट से भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। 2:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेगी। 

भोपाल रेल मंडल की 6 ट्रेनें निरस्त
पश्चिम मध्य रेलवे ने पथरिया स्टेशन में तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए भोपाल रेल मंडल की 6 ट्रेनें 7 दिसंबर तक निरस्त किया है। दो ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। आप भी इस रूट पर यात्रा कर रहे हैं, तो ट्रेनों का स्टेटस चेक कर लें। 

यह भी पढ़ें : News in Brief,  5 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

 भोपाल के प्रमुख इवेंट्स 

  • नाटक मंचन: राष्ट्रीय नाट्य समारोह में गुरुवार को झलकारी बाई नाटक का मंचन शाम 6:30 बजे से होगा। शहीद भवन में आयोजित इस समारोह में प्रवेश निशुल्क है। 
  • फिल्म प्रदर्शन: भारत भवन में गुरुवार शाम 6 बजे से तानसेन संगीत समारोह के तहत फिल्म 'मीरा' का प्रदर्शन किया जाएगा। 
  • वर्कशॉप: जवाहर चौक स्थित चित्रांश भवन में चैतन्य सोसायटी ने 20 दिवसीय बैले वर्कशॉप शुरू की है। अभिनय, लय, ताल, बोल, कोरियोग्राफी और प्रॉप्स समेत बैले की विभिन्न तकनीकों की प्रेक्टिस कराई जाती है।  वर्कशॉप प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से होगी।
  • मेला: टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में भोपाल उत्सव मेला जारी है। 31 दिसंबर तक इस मेले में इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, ऑटो मोबाइल, घरेलू उपकरण, हैंडलूम की खरीदी कर सकते हैं। 

Similar News