नारी न्याय आंदोलन: भोपाल में महिला कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल की बिगड़ी तबीयत 

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार, 28 अगस्त को राजधानी भोपाल में नारी न्याय आंदोलन शुरू किया। महिलाओं ने रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तक पैदल मार्च किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान विभा पटेल बेहोश हो गईं।  

Updated On 2024-08-28 18:22:00 IST
भोपाल में राजभवन से पहले विरोध प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस की मेम्बर।

MP Congress News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को महिला कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन किया। महिला सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभाग पटेल की तबीयत बिगड़ गई। प्रदर्शन के दौरान ही वह बेहोश हो गईं। वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें हवा-पानी उपलब्ध कराती नजर आईं। 

दरअसल, मप्र महिला कांग्रेस महिला अत्याचार, 33 प्रतिशत आरक्षण और महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को राजधानी भोपाल से नारी न्याय आंदोलन की शुरुआत की। हजारों की संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता राज्यपाल का घेराव करने जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोशनपुरा चौराहे पर रोक लिया।

वीडियो देखें 

महिला कांग्रेस ने इसके पहले रोशनपुरा चौराहे पर विशाल जनसभा की। फिर राज भवन तक पैदल मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने राजभवन से कुछ दूर पहले बैरिकेड लगाकर रोक लिया। जिसे लेकर पुलिस से काफी झड़प हुई। प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल सहित अन्य महिला पदाधिकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। कुछ महिलाएं इस दौरान बैरिकेड पर चढ़ गईं। 

Similar News