'सनातन का उन्हें ज्ञान नहीं': बागेश्वर धाम के पीठाधीस धीरेंद्र शास्त्री को कांगेस नेता की खुली चुनौती; जानें क्या कहा?
मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने मंगलवार (18 फरवरी) को IANS से बात की। कहा, धीरेंद्र शास्त्री धर्मांधता फैलाते हैं और राजनीतिक दल का एजेंडा बढ़ाते हैं। सनातन का उन्हें कोई ज्ञान नहीं है।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2025-02-18 18:44:00 IST
Mukesh Nayak on Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी है। कहा, सनातन और धर्म का उन्हें कोई ज्ञान नहीं है। धर्मांधता को बढ़ावा देते हैं। बुंदेलखंड में ऐसे लोगों को उचक्का कहा जाता है।
धर्म की आड़ में राजनीति कर रहे
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मुकेश नायक मंगलवार (18 फरवरी) को समाचार एजेंसी IANS से बात करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री की आलोचना की। कहा, पर्ची निकालकर वह धर्मांधता फैलाते हैं। धर्म की आड़ में एक राजनीतिक दल का एजेंडा बढ़ाते हैं।
पूरा Video देखें