मध्‍य प्रदेश: राज्य वन सेवा के 13 अफसरों को IFS अवार्ड, 3 साल से अटकी थी पदोन्नति प्रक्रिया, देखें सूची  

MP में राज्य वन सेवा के जिन 13 अधिकारियों को IFS अवार्ड दिया गया है। उनमें आशीष बसोंड, हेमलता शाह, विद्याभूषण सिंह, सुरेश अहिरवार और गौरव मिश्रा शामिल हैं।

Updated On 2024-12-13 17:29:00 IST
मध्‍य प्रदेश में राज्य वन सेवा के 13 अफसरों को IFS अवार्ड।

IFS Award 13 officers: मध्यप्रदेश के 13 फॉरेस्ट अफसरों को पदोन्नत किया गया है। राज्य वन सेवा (State Forest Service) के यह अधिकारी भारतीय वन सेवा (आईएफएस) बनाए गए हैं। केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पदोन्नति संबंधी आदेश गुरुवार (12 दिसंबर) को जारी किए हैं।

2022 बैच के तहत पदोन्नति
आईएफएस अवार्ड (IFS Award) पाने वाले वन विभाग के इन अधिकारियों के खिलाफ कदाचरण जैसे गंभीर आरोप थे। इन मामलों पर विभागीय जांच चल रही थी। आरोप के चलते उनकी पदोन्नति प्रक्रिया (डीपीसी) पिछले 3 साल से अटकी हुई थी। वन विभाग के इन अधिकारियों को 2022-बैच का आईएफएस अवार्ड किया गया है। 

MP Forest Promotion List

यह भी पढ़ें: एमपी में 2 वनमंडलाधिकारी के हुए तबादले; 2025 में 23 आईएफएस अफसर होंगे सेवानिवृत्ति

इन अफसरों को मिली पदोन्नति 
पदोन्नति पाने वाले अफसरों में आशीष बसोंड, हेमलता शाह, विद्याभूषण सिंह, तरुण वर्मा, गौरव मिश्रा, डॉ. कल्पना तिवारी, सुरेश अहिरवार, हेमंत यादव, प्रीति अहिरवार, राकेश कोडपे, लोकेश निरापुरे, करन सिंह रंधा और राजाराम परमार शामिल हैं। 
 

Similar News