MP News Live Today 4 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की सोमवार (4 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-08-05 07:41:00 IST

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।

MP News Live Today 4 August 2025: मध्य प्रदेश में शुक्रवार (4 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 4 August 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-08-04 20:29 IST

राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में अन्वेषा ठाकुर अव्वल 

राज्य स्तरीय (रीजनल) पेंटिंग प्रतियोगिता में अन्वेषा ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्वेषा माउण्ट कार्मेल स्कूल (अरविन्द विहार) भोपाल में कक्षा 7वीं में अध्ययनरत हैं। वह अब नेशनल लेवल काम्पीटिशन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह प्रतियोगिता अक्टूबर में अहमदाबाद में होगी। इसमें देश के अन्य राज्यों के चयनित विद्यार्थी भी शामिल होंगे। अन्वेषा ठाकुर ने एसोसिएसन ऑफ स्कूल फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट द्वारा 2 अगस्त 2025 को एमएसबी एजूकेशनल इंस्टीटयूट में यह उपलब्धि हासिल की है।

2025-08-04 20:26 IST

मुख्यमंत्री मोहन यादव कल करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ी कल 5 अगस्त को सम्मानित किए जाएंगे। सीएम मोहन यादव मंगलवार शाम 5 बजे से रवीन्द्र भवन में सम्मान समारोह की शुरुआत करेंगे। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव और संचालक खेल एवं युवा कल्याण राकेश गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

2025-08-04 15:01 IST

हथाईखेड़ा डैम में डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

भोपाल के पिपलानी क्षेत्र स्थित हथाईखेड़ा डैम में तैरने गए युवक मनोज शमशेरिया की डूबने से मौत हो गई। मनोज अपने दोस्त ऋतिक के साथ डैम पर तैरने गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऋतिक ने पहले मनोज को नशा करवाया और फिर उसे तैरने के लिए मजबूर किया। गहरे पानी में डूबने पर दोस्तों ने उसका साथ छोड़ दिया और वहां से भाग गए। परिजनों ने इसे सोची-समझी साजिश करार दिया है। पिपलानी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2025-08-04 09:33 IST

उज्जैन: एमपी स्टेट ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे 7 खिलाड़ी

ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स मध्य प्रदेश द्वारा उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम में आयोजित थर्ड एमपी स्टेट ट्रेडिशनल लाठी चैंपियनशिप 2025 में सतना की दिशा बारी,नूपुर कुमारी, ध्रुव त्रिपाठी, धैर्य कुशवाहा बृजराज वर्मा, दिव्यम कुमार और साहिल त्रिपाठी समेत 7 खिलाड़ी भाग लेंगे।निर्णायक की भूमिका अंबुज सिंह निभाएंगे।   

2025-08-04 06:52 IST

उज्जैन: सावन महीने के चौथे और आखिरी सोमवार को श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती की गई। 


2025-08-04 06:49 IST

मध्य प्रदेश: 5442 करोड़ का बजट लैप्स, कमलनाथ ने उठाए सवाल 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में वित्तीय कुप्रबंधन का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, 5442 करोड़ रुपये का बजट लैप्स हो जाना गंभीर अनियमितता को दर्शाता है। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा-‘मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में वित्तीय कुप्रबंधन का प्रदेश बनता जा रहा है। पिछले 5 साल में विभिन्न विभागों का 5442 करोड़ से अधिक का बजट इसलिए लैप्स हो गया, क्योंकि अधिकारी समय पर राशि सरेंडर नहीं कर पाए। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार हर माह 4000-5000 करोड़ का कर्ज़ लेती है।

कमलनाथ ने यह भी लिखा कि जो प्रदेश क़रीब 4 लाख करोड़ के कर्ज़ के दलदल में डूबा हुआ हो, वहां 5442 करोड़ रुपया लैप्स होना गंभीर अनियमितता को दर्शाता है। 

2025-08-04 06:42 IST

छिंदवाड़ा: दूल्हा समेत 4 लोगों की चप्पलों से पिटाई 

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मनचले दूल्हे समेत 4 लोगों की चप्पलों से पिटाई का हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। आरोपी स्कूली छात्राओं पर स्नो स्प्रे छिड़ककर अशोभनीय हरकतें कर रहे थे। जिससे गुस्साईं महिलाओं ने बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।  

Tags:    

Similar News