MP News Live Today 14 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें
MP News Live: मध्य प्रदेश की गुरुवार (14 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।
मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
MP News Live Today 14 August 2025 : मध्य प्रदेश में गुरुवार (14 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 14 August 2025 ताज़ा अपडेट्स
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को टेक्सटाइल उद्योग गोलमेज सम्मेलन में ग्लोबल सोर्सिंग लीडर्स की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि हमारी सरकार ने रोजगार उद्योग वर्ष मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कपड़ा क्षेत्र में खरीदारों और वस्त्र निर्माताओं का बड़ा कार्यक्रम किया गया। जो राज्य में कपास उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस से पहले मंत्री विजय शाह का विरोध तेज हो गया। रतलाम में महिला कांग्रेस ने मंत्री के पोस्टर लगाते हुए कहा, देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले मंत्री को झंडावंदन नहीं करने देंगे। यह हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। विजय शाह रतलाम के प्रभारी मंत्री हैं। सरकार ने 15 अगस्त को उन्हें ध्वजारोहण के लिए अधिकृत किया है। जिसे लेकर महिला कांग्रेस ने रतलाम के सराय शहीद चौक पर उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए काले गुब्बारे छोड़े।
राजस्थान के झुंझुनू में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि जारी की। इस दौरान मध्यप्रदेश के किसानों के खाते में करीब 1,383 करोड़ भेजे, लेकिन सीहोर के किसान खुश नहीं हैं। बुधवार को रामाखेड़ी, छापरी चंदेरी कुलास सेवनिया, संग्रामपुर समेत अन्य गांव के किसानों ने खेतों में झुनझुना और घंटियां बजाकर विरोध जताया। कहा, पिछले 5 साल से सोयाबीन की फसल खराब हो रही है। बैंक हर साल प्रीमियम काटती है, लेकिन मुआवजा नहीं दिया जाता। कुछ किसानों को सिर्फ हजार-ग्यारह सौ रुपये मिले।
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 10:10 बजे टेक्सटाइल इंडस्ट्री राउंड टेबल ग्लोइंग सॉर्सिंग लीडर्स की बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे कोलार रोड स्थित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। 11:45 बजे शौर्य स्मारक में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे पीएचक्यू पहुंचकर डायल-112 की सौगात देंगे।
दोपहर 1:40 बजे ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे भोपाल एयरपोर्ट से जबलपुर और फिर वहां से मंडला रवाना होंगे। 3 बजे मंडला में बलराम जयंती व किसान सम्मन निधि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भोपाल के बड़े तालाब में आज 50 से अधिक बोट (नाव) के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुभारंभ किया। देश भक्ति से ओत प्रोत इस कार्यक्रम में 100 से अधिक वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी शामिल हुए। विभिन्न स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के माध्यम से देशभक्ति की अद्भुत मिसाल पेश की।