BAMS Admission: मध्य प्रदेश के 18 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को NCISM की मान्यता, नीट रिजल्ट से होंगे एडमिशन; जानें डिटेल्स

NCISM Ayurveda Colleges 2025: सत्र 2025-26 के लिए NCISM और आयुष मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के 18 आयुर्वेद कॉलेजों को मान्यता दी है। NEET 2025 के आधार पर होगा BAMS में प्रवेश। जानिए कॉलेजों की सूची और सीटों का ब्योरा।

By :  Desk
Updated On 2025-07-02 18:52:00 IST

Best NCISM Ayurveda Colleges

BAMS Admission 2025: बीएएमएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय और नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) ने मध्यप्रदेश के 18 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दे दी, जहां नीट रिजल्ट के आधार पर एडमिशन ले सकेंगे। इनमें 7 कॉलेज शासकीय और 11 प्राइवेट शामिल हैं। 16 कॉलेजों की मान्यता अभी प्रक्रियाधीन है।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय और नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) ने बुधवार (2 जून) को देशभर के 598 मान्यता प्राप्त आयुर्वेद कॉलेजों को मान्यता दी है। इनमें महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बाद सर्वाधिक 18 कॉलेज मध्य प्रदेश के शामिल हैं। जहां बीएएमएस की करीब 3000 सीटें उपलब्ध हैं।  

MP में इन आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मान्यता

  1. पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद कॉलेज एवं संस्थान, मैनिट के पीछे, नेहरू नगर भोपाल
  2. शासकीय स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, ग्वालियर
  3. शासकीय स्वशासी धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज, मंगलनाथ मार्ग उज्जैन
  4. पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, शिकारपुरा बुरहानपुर
  5. शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद कॉलेज तामरा रोड, निपानिया रीवा
  6. शासकीय स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज ग्वारी घाट जबलपुर
  7. शासकीय स्वशासी अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय, लोकमान्य नगर इंदौर
  8. शुभदीप आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज ग्राम दतोदा खंडवा रोड इंदौर
  9. मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र कोलार रोड भोपाल
  10. एलएन आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल कोलार रोड भोपाल
  11. डॉ. शंकर दयाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज ग्राम भौंरी भोपाल
  12. आयुर्वेद संकाय ग्राम- गदिया रत्नाखेड़ी बिलकिसगंज सीहोर
  13. रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड मेडिकल साइंसेज, राम कृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन यूनिवर्सिटी गांधीनगर भोपाल
  14. कॉर्पोरेट कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंस हटाईखेड़ा रायसेन रोड, भोपाल
  15. पराशर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, परवलिया भोपाल
  16. सरदार अजीत सिंह स्मृति आयुर्वेद महाविद्यालय आदमपुर छावनी रायसेन रोड भोपाल
  17. अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद ग्राम बांगर देवास-उज्जैन हाईवे देवास
  18. स्कूल ऑफ आयुर्वेद साइंस अगरिया चोपड़ा रायसेन

BAMS की 100 सीटों पर एडमिशन 
नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) ने भोपाल के  पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज में यूजी की 75 और पीजी की 74 सीटों पर एडमिशन के लिए मान्यता दी है। जबकि, सभी प्राइवेट कॉलेज 100-100 BAMS (UG) सीटों पर एडमिशन कर सकेंगे। 

482 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता पर संशय 
देशभर के 482 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता अभी भी प्रक्रियाधीन है। इनमें से 16 कॉलेज मध्य प्रदेश के भी शामिल हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता, आयुष मेडिकल एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने केंद्रीय आयुष मंत्रालय और NCISM से अनुरोध किया है कि लंबित कॉलेजों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। ताकि, NEET 2025 की काउंसलिंग में देरी न हो और छात्र समय पर दाखिला प्राप्त कर सकें।  

Tags:    

Similar News