कैबिनेट मीटिंग: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 17 जून तक होंगे कर्मचारियों के तबादले

Mohan Cabinet Meetin: 'मध्यप्रदेश सरकार' की मंगलवार (10 जून) को कैबिनेट बैठक हुई। CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

Updated On 2025-06-10 14:22:00 IST

Mohan Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई जनहितकारी और प्रशासनिक फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में इन निर्णयों की जानकारी दी। बताया कि सरकार ने अधिकारी कर्मचारियों के तबादलों की तिथि बढ़ा दी है। अब 17 जून तक हर विभाग में ट्रांसफर लिस्ट जारी हो सकेगी। 

अग्निवीरों को मिलेगी तोहफा!
मध्यप्रदेश के अग्निवीर युवाओं को पुलिस भर्ती में कुछ प्रतिशत तक आरक्षण दिए जाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। सबकुछ ठीक रहा तो पदोन्नति की नई नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा सत्ता और संगठन के स्तर पर भी कार्यक्रम होने है, मुख्यमंत्री इनमें भी जनता की सहूलियत वाली घोषणाएं कर सकते हैं।

ऊर्जा समिट में किसान करेंगे शिरकत
CM मोहन यादव 'सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट' में शामिल होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होने वाली समिट 500 से अधिक किसान और निवेश हिस्सा ले रहे हैं। समिट में किसानों और निवेशकों को सौर ऊर्जा आधारित कृषि फीडर स्थापित करने में मदद की गारंटी दी जानी है। कार्यक्रम में किसानों के लिए नई सौगातें भी दी जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बताएंगे उपलब्धि
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर प्रदेश भाजपा ने भी एक महीने तक नई शुरुआत करने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा संयुक्त रूप से प्रदेश भाजपा कार्यालय में जनता के लिए जनकल्याण की बात करेंगे। इसके अलावा संगठनात्मक अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत भाजपा के सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि घर-घर तक जाएंगे और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएगी।

Tags:    

Similar News