कूनो से आई खुशखबरी: भारत में जन्मी चीता ‘मुखी’ ने 5 शावकों को दिया जन्म, CM ने बताया बड़ी उपलब्धि; देखें वीडियो
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक और बड़ी खुशखबरी आई है। भारत में ही जन्मी मादा चीता ‘मुखी’ ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक और बड़ी खुशखबरी आई है। भारत में ही जन्मी मादा चीता ‘मुखी’ ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि मुखी अब भारत में जन्मी पहली ऐसी चीता बन गई है, जिसने सफलतापूर्वक प्रजनन किया है।
कूनो पार्क अधिकारियों के मुताबिक, 33 महीने की मुखी और उसके पांचों नवजात शावक पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। इन शावकों के पिता नामीबिया से लाई गई चीता ‘सिया’ (Siyaya) और दक्षिण अफ्रीका से आए नर चीता ‘अग्नि’ हैं। यह प्रजनन प्रोजेक्ट चीता की मजबूत होती सफलता और भारतीय पर्यावरण में चीतों के अनुकूलन का अहम संकेत माना जा रहा है।
मुखी खुद भी सितंबर 2022 में शुरू हुए ‘प्रोजेक्ट चीता’ के अंतर्गत लाए गए चीतों की भारत में जन्मी पहली पीढ़ी का हिस्सा है। अब उसी मुखी ने पांच शावकों को जन्म देकर इस परियोजना को नई ऊंचाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- “कूनो से बहुत बड़ी खुशखबरी! भारत में जन्मी हमारी चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। यह प्रोजेक्ट चीता की अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। माँ और सभी शावक स्वस्थ हैं। मध्यप्रदेश और देश के लिए यह गर्व का क्षण है।”
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, मुखी का यह सफल प्रजनन न केवल भारत में चीतों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह दर्शाता है कि कूनो का वातावरण और प्रबंधन चीतों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है।