हरदा में बवाल: करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज; जानें कैसे बिगड़े हालात?

हरदा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी। हीरा धोखाधड़ी के विरोध में चक्काजाम। जानिए पूरी घटना और कार्रवाई।

By :  Desk
Updated On 2025-07-13 17:44:00 IST

करणी सेना कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, हरदा में चक्काजाम

Karani Sena Harda demonstration : मध्य प्रदेश के हरदा में नकली हीरा बेचने और पुलिस कार्रवाई को लेकर करणी सेना ने हिंसक प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन चलाया और लाठीचार्ज किया। कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने ने पुलिस के इस रवैये पर सवाल उठाए हैं। कहा, ब्रिटिश काल जैसा दमन किया जा रहा है।

हरदा पुलिस ने इस मामले में कारणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। छात्रावास को अस्थाई जेल बनाकर लोगों को रखा गया है। यहां बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग एकत्रित हैं।

क्या है मामला? क्यों भड़की करणी सेना 

करणी सेना के आशीष राजपूत ने आरोप विकास लोधी, मोहित वर्मा और उमेश तपानिया पर 18 लाख की हीरा धोखाधड़ी का लगाया है। पुलिस ने आरोपी मोहित वर्मा को गिरफ्तार कर इंदौर ले गई, लेकिन कारिणी सेना के कार्यकर्ता उसे भीड़ के हवाले किए जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में सुनील राजपूत सहित चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिससे राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर रविवार (13 जुलाई) को चक्काजाम और धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

पुलिस कार्रवाई से तनावपूर्ण हालात

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के अनुसार, कार्यकर्ताओं को समझाइश दी गई, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लिया। छात्रावास के अंदर भी बल प्रयोग किया गया। विधायक डॉ. आरके दोगने ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है। साथ ही इसे अंग्रेजी हुकूमत जैसा दमन बताया।

महाराणा सेना की मांग  

महाराणा सेना के राजेन्द्र राणा ने गिरफ्तार साथियों की रिहाई और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा, इन मांगों पर विचार न हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। हरदा में राजपूत समाज के हजारों प्रतिनिधि आए हुए हैं। स्थिति तनावपूर्ण है। शहर का यातायात डायवर्ट किया गया है। 

Tags:    

Similar News