CM मोहन यादव का आज दौरा: विदिशा–सागर में होंगे कई लोकार्पण, गंजबासौदा को देंगे बड़ी सौगात
MP NEWS: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विदिशा और सागर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका दिन सुबह 10:30 बजे भोपाल से गंजबासौदा (विदिशा) के लिए रवाना होने के साथ शुरू होगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव
MP NEWS: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विदिशा और सागर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका दिन सुबह 10:30 बजे भोपाल से गंजबासौदा (विदिशा) के लिए रवाना होने के साथ शुरू होगा। यहां वे सिविल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे और क्षेत्र में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे।
गंजबासौदा कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे सागर जिले के बंडा के लिए प्रस्थान करेंगे। बंडा में वे शासकीय सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण करेंगे और कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व भूमि पूजन भी करेंगे।
इसके बाद कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए वे दोपहर 3 बजे विदिशा से सागर के लिए निकलेंगे। लगभग 3:25 बजे वे श्री सिद्ध क्षेत्र वाला बजे मंदिर प्रांगण, धर्मश्री पहुंचकर दर्शन करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
दौरे के अंत में मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे सागर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। आज का पूरा दौरा अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाला है।