Jharkhand Results: झारखंड में JMM+ को 56 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत, BJP की अगुआई में NDA 24 सीटों पर सिमटा

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई। अभी राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुआई वाली गठबंधन सरकार में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं।

Updated On 2024-11-24 09:42:00 IST
Jharkhand Election Results 2024

झारखंड विधानसभा: कुल सीटें: 81, बहुमत: 41 

गठबंधन सीटें
JMM (INDIA Bloc) 56
BJP (NDA) 24
अन्य 01

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (23 नवंबर) को मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVMs) खोली गईं। नतीजों में सत्तारूढ़ JMM (इंडिया ब्लॉक) ने 56 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया। जबकि BJP (NDA) गठबंधन 24 सीटों के साथ पिछड़ता नजर आया। अन्य को एक सीट मिली है। पिछले दिनों सामने आए 7 एग्जिट पोल में से चार में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और झारखंड में हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी हुई। 

काउंटिंग UPDATES:

  • गांडेय सीट पर 12 हजार मतों से पिछड़ने के बाद सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शानदार लीड बनाते हुए जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने बेटे के साथ फोटो शेयर की।

  • बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभी काउंटिंग के दो राउंड ही हुए हैं। दोपहर 12 बजे के बाद चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ होगी।
  • सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट पर 12 हजार मतों से पिछड़ीं। सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन (बीजेपी) जामताड़ा और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से पिछड़े।
  • हेमंत सोरेन बरहेट से आगे चल रहे हैं। मौजूदा कैबिनेट के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर और रामेश्वर उरांव पिछड़ गए।

ये भी पढ़ें... Analysis: जेलर बॉक्स से बैलेट बॉक्स तक हेमंत सोरेन का सफर, जानें 2024 में कैसे की दूसरी बार वापसी 

  • बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने धनवाद सीट पर बड़ी लीड बनाई। जमताड़ा में सीता सोरेन 14 हजार वोटों से पिछड़ीं।
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से और सीता सोरेन जामताड़ा  से आगे चल रही हैं। खूंटी से बीजेपी के दिग्गज औऱ पांच बार से विधायक नीलकंड मुंडा पीछे हैं।
  • पूर्व सीएम और बीजेपी प्रत्याशी चंपाई सोरेन सरायकेला सीट से आगे। लातेहार में मंत्री बैजनाथ राम पीछे चल रहे हैं। 
  • अब तक के रुझानों में BJP (NDA) को पहली बार बहुमत मिला। 43 सीटों पर आगे, JMM (इंडिया ब्लॉक) 34 सीटों के साथ पिछड़ा। लेकिन टक्कर कांटे की है।
  • झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगठना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में BJP (NDA) 20 और JMM (इंडिया ब्लॉक) 16 सीटों पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय को बढ़त है।
  • झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों के लिए मतदान हुआ, इस बार सबसे ज्यादा 68% वोटिंग हुई।
  • दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जयराम महतो समेत कई दिग्गजों की सीटों पर मतदान हुआ।
  • झारखंड विधानसभा में सीटों की संख्या 81 है और सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है। विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होने वाला है।

ये भी पढ़ें... महाराष्ट्र विस चुनाव एनालिसिस: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? जानें फडणवीस, शिंदे और अजित में कौन सबसे आगे?

2019 चुनाव में ऐसी थी तस्वीर
झारखंड विधानसभा: कुल सीटें: 81, बहुमत: 41 

पार्टी  सीटें वोट%
JMM 30 19
बीजेपी 25 33.8
कांग्रेस 16 14.1
आजसू 02 8.2
अन्य 08 12.8

Similar News