यमुनानगर में युवक से ठगी: पुर्तगाल भेजने के नाम पर 3 लाख हड़पे, पुलिस पर धमकाने का आरोप

यमुनानगर में युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने तीन लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करने की बजाय समझौता करने की धमकी दी।

Updated On 2024-09-16 19:20:00 IST
विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी मामले में केस दर्ज। 

यमुनानगर: पुर्तगाल भेजने के नाम पर गांव उधमगढ़ निवासी शैंकी से पंजाब के गांव घरोटा कलां निवासी नेहा, यमुनानगर के गांव पांजूपुर निवासी संजीव ने तीन लाख रुपए हड़प लिए। धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दी तो एएसआई प्रवीन कुमार ने समझौता करने के नाम पर धमकाया। शैंकी अपने भाई सुमित को विदेश भेजना चाहता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

भाई को विदेश भेजना चाहता था शैंकी

जानकारी अनुसार गांव उधमगढ़ निवासी शैंकी ने बताया कि गांव पांजूपुर निवासी संजीव कुमार उसका दोस्त है। आरोपी उसे एक दिन कहने लगा कि अगर उसका कोई जानकार विदेश जाना चाहता है तो वह अपने परिचित के साथ मिलकर उसे विदेश भेज देगा। आरोपी ने उसके भाई सुमित को विदेश भेजने का आश्वासन दिया। उसने आरोपी पर विश्वास करके हां कर दी। इसके बाद संजीव ने पंजाब के पठानकोट के गांव घरोटा कलां निवास नेहा से उसकी फोन पर बात करवाई। आरोपी नेहा ने उसके भाई को पांच दिन में पुर्तगाल भेजने की बात कही और चार लाख रुपए मांगे।

पैसे वापस मांगे तो मिली धमकी

शैंकी ने बताया कि उसने आरोपियों पर विश्वास करके तीन लाख रुपए व दस्तोवज दे दिए। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसके भाई को विदेश नहीं भेजा। परेशान होकर उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। एएसआई प्रवीन ने उन्हें थाने बुलाकर आरोपियों पर केस दर्ज करने की बजाय समझौते के नाम पर धमकाना शुरू कर दिया। बाद में उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। पुलिस ने अधीक्षक ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

Similar News