सांप के काटने से महिला की मौत: छह माह पहले हुई थी शादी, कमरे में सोते समय मारा डंक 

यमुनानगर में किराए के मकान में रहने वाली नवविवाहिता की सांप के काटने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Updated On 2024-09-30 18:02:00 IST
यमुनानगर के खारवन निवासी मृतक महिला की फाइल फोटो।

यमुनानगर: गांव खारवन में किराए के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय नवविवाहिता की बीती रात सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के समय मृतका अपने कमरे में सोई हुई थी। गंभीर हालत में महिला को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

छह माह पहले हुई थी शादी

जानकारी अनुसार बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी विशाल ने बताया कि उसकी शादी छह महीने पहले विद्या देवी के साथ हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ गांव खारवन में रहता था और यहीं पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। रात को वह दोनों खाना खाकर कमरे में सो गए। रात को करीब तीन बजे उसकी पत्नी ने आवाज लगाते हुए कहा कि उसे सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। वह अपनी पत्नी को सिविल अस्पताल में लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण

जींद में यूपी की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसे गांव बंतीखेड़ा यूपी निवासी जाकिर ने शादी का झांसा देकर अपने प्यार में फंसा लिया। इसके बाद आरोपित उसे गांव बागडूकलां ईंट भट्ठे पर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसमें साजिद, राजा, नदीम ने आरोपित का साथ दिया। इसके बाद आरोपित उसका यौन शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए शादी करने से मना कर दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने युवती की शिकायत पर जाकिर, साजिद, राजा, नदीम के खिलाफ यौन शोषण करने, अपहरण करने, बंधक बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Similar News