यमुनानगर में व्रत का आटा खाना पड़ा महंगा: 50 से ज्यादा लोग बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत

Yamunanagar News: यमुनानगर में व्रत वाला आटा खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Updated On 2025-03-31 18:28:00 IST
यमुनानगर में व्रत का आटा खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार।

Yamunanagar News: चैत्र नवरात्रि बीते दिन यानी रविवार 30 मार्च से शुरू हो गए हैं। इन नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां की पूजा करने के साथ ही लोग नवरात्रि में व्रत भी रखते हैं। इन दिनों रात में व्रत खोलने के लिए अन्न का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बल्कि लोग कुट्टू या सिंघाड़े का आटा खाते हैं। लेकिन ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि यमुनानगर के गांव में व्रत का आटा खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरीजों में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत

जानकारी के मुताबिक मामला यमुनानगर के साढौरा गांव का है। यहां पर  स्वांक का आटा खाने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मरीजों का कहना है कि उन्होंने नवरात्र के पहले दिन सभी ने व्रत रखा था। व्रत में वह स्वांक का आटा खा रहे थे, जिसकी वजह से सभी लोग अचानक बीमार पड़ गए। सभी को साढौरा के सीएचसी व दूसरे प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरीजों में पेट दर्द, उल्टी की शिकायत सामने आई है।

Also Read: गुरुग्राम के बसई चौक पर भीषण आग,  200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, मच गई अफरा-तफरी

व्यापारियों ने किराना की दुकाने बंद की

मरीजों की संख्या ज्यादा देखते हुए आस-पास के सीएचसी के डॉक्टरों को भी बुला लिया गया है। मामले के बारे में पता लगने पर दूसरे अधिकारी भी इसकी जानकारी ले रहे हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सढौरा क्षेत्र के लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

लोग स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाने लगे हैं। बीमार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस इस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है। इस बीच शहर में खबर फैलते ही किराना व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सभी किराना व्यापारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा की टीम आने के डर से दुकानों को बंद कर लिया गया है। 

Also Read: अंबाला के युवक को दुबई में नौकरी का झांसा, अनिल विज ने दिए कार्रवाई के आदेश, IG को सौंपी जिम्मेदारी

Similar News