यमुनानगर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म: पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Minor Girl raped in Yamunanagar: यमुनानगर में एक युवक ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में युवक के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Updated On 2025-01-18 18:46:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Minor Girl raped in Yamunanagar: यमुनानगर शहर की एक कॉलोनी में पड़ोसी युवक ने घर की छत पर ले जाकर छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक बच्ची को पकौड़े खिलाने के बहाने से छत पर लेकर गया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को क्या बताया ?

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यमुनानगर शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ फैक्ट्री में काम करती है। घर पर उसकी छह वर्षीय लड़की अकेली थी। शुक्रवार यानी 17 जनवरी  दोपहर को वह फैक्ट्री से घर लौटी और कपड़े सुखाने के लिए घर की छत पर गई। उसने देखा कि उनका पड़ोसी मोहित उसकी छह वर्षीय बच्ची के साथ निवस्त्र लेटा हुआ था। उसे आता देखकर आरोपी युवक छत से कूदकर भाग गया। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया।

Also Read: हरियाणा के पानीपत में दादा ने किया नाबालिग पोती से रेप, 3 महीने की हुई गर्भवती, ऐसे हुआ खुलासा

पोक्सो एक्ट में केस दर्ज 

महिला ने घटना की सूचना अपने पति को दी और डॉयल 112 पर फोन किया। जब उसने अपनी लड़की से पूछा तो उसने बताया कि मोहित उसे पकौड़े खिलाने के बहाने से छत पर लेकर आया था। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने पहले भी चीज खिलाने के बहाने से उसके साथ गलत काम किया है। वह अपनी बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका मेडिकल किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Also Read: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद, नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी को बनाया था हवस का शिकार, 62 हजार लगाया जुर्माना

Similar News