Gangrape in Palwal: पलवल में हैवानियत, बच्चों के सामने मां से 2 आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
हरियाण के पलवल में महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है, जहां दो हैवानों ने महिला के घर में घुस कर उसका सामूहिक रेप किया। बाद में जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पलवल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
Palwal Gang Rape: पलवल में दो युवकों ने एक महिला के घर में घुस कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने शर्म की दिवार को लांगते हुए उसके मासूम बच्चों के सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया। महिला ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। पीड़िता ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला का पति ऑटो चलाता है, जो अक्सर देर से घर में आता है। आरोपी जावेद और दिलशाद ने इस बात का फायदा उठाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने इसके विरोध में चिल्लाने व लोगों को बुलाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिस कारण महिला बहुत ज्यादा डर गई थी।
पीड़िता ने शिकायत में बताया, कि उसका पति ऑटो ड्राइवर है, जिसे आने में देरी हो जाती है। गुरूवार की रात को पति का इंतजार करते हुए अपने बच्चों के साथ सो रही थी। उसी दौरान करीब 11 बजे दो आरोपी दिलशाद और जावेद उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बाद में दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया। पति के आने के बाद उसने सारी बातें बातई। बाद में दोनों पति-पत्नी ने बहीन थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिसार में पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म
बता दें कि हिसार में भी कुछ दिन पहले सनसनीखेज मामला सामने आया था। 21 अगस्त को हिसार में एक सौतेले पिता ने अपनी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी पिता ने अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी पिता वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बेटी के साथ बलात्कार करता था। बेटी ने अपनी मां को इस बाद का जानकारी दी। बाद में मां और बेटी दोनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।