सिरसा में डबल मर्डर: बेटे ने मां व प्रेमी को मारा, अवैध संबंध बने कारण, शव लेकर थाने पहुंचा
गांव सिकंदपुर थेहड़ में अवैध संबंधों के चलते बेटे ने चुन्नी से गला घोंटकर अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद शवों को साथ लेकर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म है।
डीएसपी से मिलते मृतका के परिजन व घर पर बच्चों के साथ महिला।
हरियाणा में सिरसा के गांव सिकंदपुर थेहड़ में वीरवार-शुक्रवार की रात बेटे ने मां व उसके प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटा दोनों के शव लेकर थाने पहुंचा। जहां उसने अपने जुर्म कबूल करते हुए पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली मां
जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरपुर थेहड़ निवासी राजकुमार ने बताया कि वह पिकअप चलाता है। उसकी मां अंगूरी देवी के गांव के ही लेखचंद के साथ अवैध संबंध थे। जिस लेकर उसने मां व उसके प्रेमी को कई बार समझाया। जिसका उन पर कोई असर नहीं हुआ। वीरवार शुक्रवार रात करीब दो बजे आहट होने पर उसकी नींद खुली। जब उसने जाकर देखा तो मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। जिससे उसने आपा खो दिया। जिसके बाद पहले उसने चुन्नी से गला दबाकर मां की हत्या की और फिर चुन्नी से गला दबाकर लेखचंद को मार दिया।
मां बोली, 15 साल से थे अवैध संबंध में थी बेटी
अंगूरी देवी की मां सुगरी देवी ने बताया कि उसकी बेटी के अपने पड़ोसी के साथ 15 साल से अवैध संबंध थे। मेरे दामाद पाला व नाती राजकुमार कई बार मुझे भी समझाने के लिए कह चुके थे, परंतु अंगूरी मानने को तैयार नहीं थी। रात को जब लेखराज अंगूरी के पास उसके घर आया तो नाती राजकुमार ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद उसने दोनों की हत्या कर दी। घटना के समय राजकुमार की पत्नी व बच्चे भी घर पर ही थे।
कई दिनों से दोनों के बीच था विवाद
सदर थाना से जांच अधिकारी ने कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद था। राजकुमार के आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां राजकुमार की बहन व उसके बच्चे मिले। घटना के बाद पड़ोसी भी खेत में चले गए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।