बावल में महिला से दुष्कर्म: लिव इन रिलेशनशिप में आरोपी के साथ रहती थी पीड़िता, पुलिस कर रही जांच  

रेवाड़ी में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Updated On 2024-09-28 20:13:00 IST
दिल्ली में महिला के साथ दुष्कर्म।  

रेवाड़ी: पति से अलग रहते हुए लिव-इन रिलेशनशिप में प्रेमी के साथ रहने वाली एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला ने प्रेमी के छोड़कर चले जाने के बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

पति से अलग होकर मायके में रहती थी पीड़िता

पुलिस शिकायत में कस्बे की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले पलवल के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद उसे एक लड़का और लड़की हुए। उसका पति कुछ कमाता नहीं था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह मायके में आकर रहने लगी। इसी दौरान राजस्थान के एक गांव निवासी मोनू नामक युवक उसके संपर्क में आ गया। मोनू उसे प्यार करने लगा। मोनू ने उसे शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध स्थापित कर लिए।

5 साल तक लिव इन में रही पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोनू ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और पांच साल तक मोनू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती रही। दो दिन पूर्व मोनू ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया और बावल छोड़कर कहीं चला गया। महिला ने आरोप लगाया कि मोनू ने पांच साल तक उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस मामले में जल्द आरोपी को काबू कर पूछताछ करेगी।

Similar News

पिता को कैंसर में खोया तो चुनी 'जहर मुक्त' खेती की राह: गणतंत्र दिवस पर अब राष्ट्रपति भवन के खास मेहमान बनेंगे रेवाड़ी के किसान यशपाल